विदेश

नेपाल में मौसम की मार, 14 लोगों की मौत

Weather Crisis In Nepal: नेपाल इस समय मौसम की मार झेल रहा है। इस वजह से 14 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Nepal weather crisis

दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से आपदाएं देखने को मिल रही हैं। हाल ही में नेपाल (Nepal) में ऐसा ही देखने को मिला। नेपाल में कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से ही नेपाल में कई जगहों पर बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। इस वजह से लैंडस्लाइड और बिजली गिरने के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। मौसम की इस मार से नेपाल में जान-माल का नुकसान हो रहा है।

14 लोगों की मौत

नेपाल में हाल ही में मौसम की मार से 14 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 14 लोगों में से 8 लोग लैंडस्लाइड की वजह से गए हैं, 5 बिजली गिरने की वजह से और 1 बाढ़ की वजह से।

कई लोग लापता

नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से कई लोगों ने अपने घर गंवा दिए हैं तो कई लोग लापता भी हो गए हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

नेपाल मेंमानसून है खतरनाक

नेपाल में जून से सितंबर तक मानसून रहता है और इस दौरान काफी बारिश होती है जिस वजह से लैंडस्लाइड, बाढ़ और बिजली गिरने के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें- हमास लीडर इस्माइल हनियेह की बहन समेत परिवार के 10 सदस्य बने इज़रायली सेना का शिकार, एयरस्ट्राइक में हुई मौत

Also Read
View All
NORDIC SUMMIT: भारत के लिए क्यों खास है पीएम मोदी का नॉर्वे दौरा, दुनिया का नया पावर सेंटर देख चीन और पाकिस्तान क्या करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में किए 3,700 स्टॉक ट्रेड्स, हर दिन 40 से ज्यादा बार शेयर खरीदते-बेचते हैं ट्रंप

अमेरिक-इजराइल की खतरनाक तैयारियों की भनक लगते ही ईरान ने जारी किया बयान, कहा- हम अब जंग खत्म करना चाहते हैं

7 दशकों में नया घटनाक्रम: ओस्लो में पीएम मोदी की खातिर टूटा प्रोटोकॉल, स्वागत के लिए नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने तोड़े सारे नियम

US-Iran War: क्या ईरान पर हमला करने जा रहा अमेरिका? ट्रंप के ‘लाल तीर’ वाले नक्शे ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन