विदेश

दुनियाभर में इस साल अब तक हुए 533 जर्नलिस्ट्स हुए गिरफ्तार, नया रिकॉर्ड

दुनियाभर में जर्नलिस्ट्स के गिरफ्तार होने के आंकड़े ने इस साल एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। क्या है यह रिकॉर्ड? आइए जानते हैं।

2 min read
arrest_of_journalist.jpg
Arrest of a Journalist

मीडिया की स्वतंत्रता की बात दुनियाभर में की जाती है। पर इसके बावजूद भी कई देशों में मीडिया पर कई पाबंदियाँ लगाईं जाती है। इसके चलते जर्नलिस्ट्स को भी काई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सब देशों में जर्नलिस्ट्स को मुश्किलें नहीं होती हैं, पर कई देश ऐसे होते हैं जहाँ खबर दिखाना उन्हें महंगा पड़ जाता है। कई बार तो जर्नलिस्ट्स को इस वजह से गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। साल भर में इस तरह के कई मामले सामे आते हैं।


इस साल बना नया रिकॉर्ड

दुनियाभर में जर्नलिस्ट्स के गिरफ्तार होने का इस साल एक नया रिकॉर्ड बना है। 2022 में अब तक दुनियाभर में 533 जर्नलिस्ट्स गिरफ्तार हो चुके हैं।

साल के अंत तक बढ़ भी सकता है आंकड़ा

इस साल गिरफ्तार हुए 533 जर्नलिस्ट्स का आंकड़ा सिर्फ अब तक का है। साल के अंत तक यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

पिछले साल से कितना बढ़ा आंकड़ा?

2021 में दुनियाभर में 488 जर्नलिस्ट्स गिरफ्तार हुए थे। ऐसे में 2022 में साल के खत्म होने से पहले ही यह आंकड़ा 45 ज़्यादा गिरफ्तारी से बढ़ गया है।

जर्नलिस्ट्स की गिरफ्तारी का आंकड़ा बढ़ने के मुख्य कारण

ईरान में पिछले एक महीने से ज़्यादा समय से चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की वजह से भी इस साल जर्नलिस्ट्स की गिरफ्तारी का आंकड़ा बढ़ा है। साथ ही पिछले साल अगस्त में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में वापस आने की वजह से भी इस साल जर्नलिस्ट्स की गिरफ्तारी का आंकड़ा बढ़ा है। म्यांमार में आर्मी की सख्ती से भी इस साल जर्नलिस्ट्स की गिरफ्तारी का आंकड़ा बढ़ा है।

Published on:
14 Dec 2022 12:01 pm