विदेश

पाकिस्तान में दो रोड एक्सीडेंट्स से मचा हड़कंप, 16 लोगों की मौत और 70 से ज़्यादा घायल

Road Accidents In Pakistan: पाकिस्तान में दो रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आए हैं। इन हादसों में 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
2 min read
Sep 07, 2026
Road Accidents
पाकिस्तान में हुए दो रोड एक्सीडेंट्स (Representational Photo)

रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दुनियाभर में इस तरह के सड़क हादसों के मामले आए दिन ही सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान (Pakistan) में भी अक्सर ही इस तरह के रोड एक्सीडेंट्स देखने को मिलते हैं। अब पाकिस्तान में रोड एक्सीडेंट्स के दो और मामले सामने आए हैं। ये रोड एक्सीडेंट्स पंजाब (Punjab) और सिंध (Sindh) प्रांत में हुए, जिनकी जानकारी अधिकारियों ने आज, सोमवार, 7 सितंबर को दी।

16 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के सरदार गढ़ इलाके में पहला रोड एक्सीडेंट रविवार को हुआ, जब शादी में जा रहे मेहमानों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज़ रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। इस रोड एक्सीडेंट में 7 लोगों की मौत हो गई। दूसरा रोड एक्सीडेंट सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले के थल शहर में हुआ, जहाँ लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज़ रफ्तार के कारण सड़क से उतरकर एक पेड़ से टकरा गई। इस रोड एक्सीडेंट में 9 यात्रियों की मौत हो गई। दोनों रोड एक्सीडेंट्स में 16 लोग मारे गए।

70 से ज़्यादा लोग घायल

पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के सरदार गढ़ इलाके में हुए पहले रोड एक्सीडेंट में 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को शेख ज़ायद मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिंध प्रांत के जैकोबाबाद जिले के थल शहर में हुए दूसरे रोड एक्सीडेंट में 20 लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार 4 लोगों की हालात नाज़ुक बताई जा रही है।

पाकिस्तान में अक्सर होते हैं रोड एक्सीडेंट्स

पाकिस्तान में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। हर साल इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं और उससे भी ज़्यादा लोग घायल होते हैं। पाकिस्तान में ओवरस्पीडिंग और यातायात के नियमों की अवहेलना की वजह से ज़्यादातर रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में कई जगह सड़कों की स्थिति काफी खराब है जिसके कारण भी कई रोड एक्सीडेंट्स होते हैं।

Updated on:
07 Sept 2026 09:49 pm
Published on:
07 Sept 2026 09:48 pm