विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर ऑस्ट्रेलिया मॉडल में दिखाई दिलचस्पी,दिया बड़ा संकेत

PM Modi Australia Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। प्रवास के दौरान उन्होने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से कहा कि भारत, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया बैन से सीख रहा है।
2 min read
Jul 09, 2026
PM Modi Australia Visit
पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बानीज, Photo- ANI

PM Modi Australia Visit: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। प्रवास के दौरान उन्होने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से कहा कि भारत, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया बैन से सीख रहा है। पीएम मोदी ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर ऑस्ट्रेलिया मॉडल में दिलचस्पी दिखाई है।

पीएम मोदी बोले, भारत सीख रहा है

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई एक मीटिंग के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से कहा कि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया प्रतिबंधों के मामले में हम आपसे सीख रहे हैं। यह बात मोदी के भारतीय समुदाय के कार्यक्रमों में शामिल होने के दौरान कही गई। मोदी ने मार्वल स्टेडियम में मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लगभग 30,000 लोग जमा हुए थे, और उन्हें गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

भारतीय समुदाय के बीच आकर उत्साहित हूं: पीएम मोदी

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के बीच आकर बहुत उत्साहित हूं। उनका जोश और उत्साह वाकई बेमिसाल है। वे भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। मेलबर्न में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में सम्मान में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम कश्मीरी पंडित कल्चरल एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया की ओर कश्मीरी लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भी खासे उत्साहित नजर आए।

रणनीतिक साझेदारी में बढ़ेगा जोश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में नये जोश का संचार करने के उद्देश्य से है। जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी तीसरी आधिकारिक यात्रा है और यह ऑस्ट्रेलिया-भारत वार्षिक नेताओं के शिखर सम्मेलन के नजरिये से भी अहम है। यह इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को कवर करने वाली उनकी व्यापक तीन-राष्ट्र यात्रा का दूसरा महत्वपूर्ण चरण भी है।

द्विपक्षीय चर्चा भारत के लिए अहम

मेलबर्न में अपने प्रवास के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी व अल्बानीज के बीच व्यापक द्विपक्षीय चर्चा होना भारत के लिए अहम है। संबंधों के महत्वपूर्ण वाणिज्यिक आयाम सुदृढ़ करते हुए, प्रधानमंत्री के यात्रा कार्यक्रम में आर्थिक क्षेत्र के साथ प्रमुख कार्यक्रम शामिल हैं, जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में उनकी भागीदारी भी शामिल है।
पीएम मोदी का दोनों देशों की प्रमुख कॉरपोरेट हस्तियों को संबोधन भी प्रस्तावित है।

Updated on:
09 Jul 2026 05:37 pm
Published on:
09 Jul 2026 05:37 pm