विदेश

तुर्की में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत और 63 घायल

Turkey Blast: तुर्की में रविवार को हुए भीषण धमाके में 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 63 लोग इस हादसे में घायल हो गए।

less than 1 minute read
Blast in Turkey

तुर्की (Turkey) में रविवार को भीषण धमाके का मामला सामने आया है। तुर्की के पश्चिमी प्रांत इज़मिर में रविवार को दोपहर करीब 2 बजकर 43 मिनट पर यह धमाका हुआ। मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि धमाके की वजह क्या रही? जानकारी के अनुसार यह धमाका एक रेस्टोरेंट में लगे इंडस्ट्रियल प्रोपेन टैंक में हुआ जिससे न सिर्फ वो रेस्टोरेंट क्षतिग्रस्त हुआ, बल्कि आसपास की 11 इमारतें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

5 लोगों की मौत और 63 घायल

तुर्की में हुस इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई है। 63 लोग इस हादसे में घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि सभी को ज़्यादा चोट नहीं आई और करीब 40 लोगों को तो अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।


मामले की जांच हुई शुरू

इस मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है। संदिग्ध शख्स ने ही शनिवार को पुराने प्रोपेन टैंक की जगह नया प्रोपेन टैंक लगाया था।

यह भी पढ़ें- चीन के सिंथेटिक ड्रग्स इटली में जब्त, कीमत 5,600 करोड़

Also Read
View All
अमेरिका में एयर शो के दौरान बड़ा हादसा: इडाहो में हवा में टकराए दो अमेरिकी लड़ाकू विमान, आसमान में मची तबाही

बांग्लादेश में ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम का भैंसा बना सुपरस्टार! 700 किलो है वजन, लोग दूर-दूर से लेने पहुंच रहे सेल्फी

‘समय खत्म हो रहा है, ईरान तुरंत संभले वरना नामोनिशान मिट जाएगा’, डोनाल्ड ट्रंप की अब तक की सबसे भयानक चेतावनी

PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान: ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजे गए प्रधानमंत्री, मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

अबू धाबी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन अटैक: बाल-बाल बचा मुख्य रिएक्टर, यूएई बोला- संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, देंगे मुंहतोड़ जवाब