विदेश

केन्या में भीषण रोड एक्सीडेंट, 13 लोगों ने तोड़ा दम

Kenya Road Accident: केन्या में आज एक भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। इस हादसे में 13 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Road accident in Kenya
Road accident in Kenya

रोड एक्सीडेंट्स एक ऐसी समस्या है जो दुनियाभर में ही देखने को मिलती है। आए दिन, कहीं न कहीं से रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं और हर साल इस वजह से कई लोग मारे जाते हैं और कई लोग घायल हो जाते हैं। लापरवाही की वजह से ज़्यादातर रोड एक्सीडेंट्स होते हैं। रोड एक्सीडेंट का एक मामला आज, मंगलवार, 20 अगस्त को केन्या में सामने आया है। सुबह करीब 5 बजे किसुमू से मोम्बासा की ओर जा रही एक कोस्ट बस हाईवे पर अचानक से बेकाबू हो गई और उसके ब्रेक्स भी काम नहीं आए। ऐसे में बस की टक्कर कुछ दूसरे व्हीकल्स के साथ तो हुई ही, टक्कर के बाद बस खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 51 यात्री थे।

13 लोगों की मौत

केन्या में आज हुए इस एक्सीडेंट में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बस के यात्री ही थे। लोकल पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

36 लोग घायल

इस हादसे में 36 लोग घायल हो गए हैं। घायलों की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


यह भी पढ़ें-इज़रायली सेना को मिले 6 बंधकों के शव



Updated on:
20 Aug 2024 02:49 pm
Published on:
20 Aug 2024 02:22 pm