
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है और अभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है और इसकी वजह से काफी तबाही भी मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। इसके बावजूद रूस आए दिन ही यूक्रेन पर हमले करता रहता है और अब एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की राजधानी को निशाना बनाया है।
रूस ने आधी रात के बाद यूक्रेनी राजधानी कीव पर मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला किया। रूस ने सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन्स यूक्रेन पर दागे, जिनमें से ज़्यादातर कीव पर ही दागे गए। शहर के मेयर विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) ने इस बारे में जानकारी दी।
रूस के इस हमले से कीव में 6 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग इस वजह से घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।