विदेश

यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने किए ताबड़तोड़ हमले, इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना

Russia-Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को दहला दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने ताबड़तोड़ हमले कर दिए हैं।
less than 1 minute read
Nov 14, 2025
Russia attacks Ukraine overnight
Russia attacks Ukraine overnight (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी इस युद्ध में डटी हुई है। हालांकि रूस के यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच शुक्रवार को तड़के सुबह रूस ने एक बार फिर यूक्रेन को दहला दिया।

कीव पर रूस के ताबड़तोड़ हमले

शुक्रवार को तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं, जिसकी जानकारी कीव के मेयर ने दी। रूसी सेना ने मिसाइलों और ड्रोन्स से हमला करते हुए कीव में इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया। रूस के इन हमलों में करीब 11 लोग घायल हो गए और कई घरों/इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा। जगह-जगह धमाकों की वजह से आग लग गई। इन हमलों की वजह से कीव के हीटिंग सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा।

Updated on:
14 Nov 2025 09:49 am
Published on:
14 Nov 2025 09:49 am