विदेश

ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते 7 लोग लापता

Heavy Rains In Australia: ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Heavy rains in Australia

मौसम की मार बेहद ही खतरनाक होती है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि कब और कहाँ मौसम की मार पड़ जाए। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया (Australia) में देखने को मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि पूरे ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश नहीं हो रही, लेकिन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई, क्योंकि इस वजह से बाढ़ आ गई। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के चलते लोगों के लापता होने का मामला भी सामने आया है।


7 लोग लापता

जानकारी के अनुसार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ के चलते 7 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में 4 बच्चे भी थे। 24 घंटों में ही 5.5 इंच बारिश होने की वजह से बाढ़ आई और इस वजह से 7 लोग लापता हो गए। ये सातों लोग दो अलग-अलग व्हीकल्स में थे।


लापता लोगों की तलाश जारी

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वो सातों लापता लोगों के लिए चिंतित है। उन्हें यह भी नहीं पता कि लापता लोगों के पास कितना खाना और पानी है और जितना भी है वो पर्याप्त है या नहीं। पुलिस सातों लापता लोगों की तलाश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Video: लॉन्च के बाद ही हुआ जापान के प्राइवेट रॉकेट में धमाका

Published on:
13 Mar 2024 12:16 pm
Also Read
View All
PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान: ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ से नवाजे गए प्रधानमंत्री, मिला 31वां अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड

अबू धाबी न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन अटैक: बाल-बाल बचा मुख्य रिएक्टर, यूएई बोला- संप्रभुता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, देंगे मुंहतोड़ जवाब

PM मोदी के स्वीडन दौरे का मेगा आगाज, ग्रीन ट्रांजिशन और AI तकनीक को बूस्ट करने पर रहेगा दोनों देशों का फोकस

पाकिस्तान में PM सहायता पैकेज में 21 अरब की धांधली, 4 हजार परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

Dragon को खुली चेतावनी: ‘ताइवान नहीं है यूक्रेन, हमला हुआ तो लाशें नहीं उठा पाएगा चीन!’