विदेश

अमेरिका में फिर हुआ गन वॉयलेंस, शिकागो में गोलीबारी से 2 स्कूली बच्चों की मौत

Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में आए दिन ही गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है।
2 min read
chicago_loop_shooting.jpg
Shooting in Chicago

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) की समस्या कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि बेहद ही गंभीर समस्या है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है और आए दिन ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला इलिनॉय (Illinois) राज्य के शिकागो (Chicago) शहर में घटित हुआ है।


स्कूली बच्चों पर चलाई गई गोली

शिकागो में शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजकर 25 मिनट पर यह घटना हुई। चार अन्य लोगों के साथ दो स्कूली बच्चे घर जा रहे थे। तभी रास्ते में 2 गाड़ियाँ रुकी और उनमें से कई लोग बाहर निकले और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। इससे दोनों स्कूली बच्चों को गोली लग गई। इस घटना को वारदात देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

दोनों लड़कों की हुई मौत

गोली लगने से दोनों स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। ऐसे में दोनों को शिकागो के नॉर्थवेस्टर्न मेमोरियल अस्पताल लाया गया पर बचाया नहीं जा सका। अस्पताल में दोनों को मृत्त घोषित कर दिया गया। मरने वाले स्कूली स्टूडेंट्स का नाम मोंटेरियो विलियम्स (Monterio Williams) जिसकी उम्र 17 साल थी और रॉबर्ट बॉस्टन (Robert Boston) हैं जिसकी उम्र 16 साल थी।


गोलीबारी की वजह का नहीं हुआ खुलासा

शिकागो में दो स्कूली बच्चों पर गोलीबारी क्यों हुई, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

जांच हुई शुरू

इस घटना को अंजाम देने वाले कौन थे, इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं है। हालांकि पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और हमलावरों को ढूंढने की कोशिश जारी है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- ग्वाटेमाला में 6.1 की तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग

Published on:
27 Jan 2024 03:35 pm