Another Gun Violence Incident In USA: अमेरिका में आए दिन ही गन वॉयलेंस/गोलीबारी के मामले देखने को मिलते हैं। एक बार फिर अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक मामला सामने आया है।
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अमेरिका में आए दिन ही कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं देखने को मिलती हैं। अमेरिका में यह समस्या कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि बेहद ही गंभीर समस्या है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में लंबे समय से चली आ रही है। अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। यह मामला फ्लोरिडा (Florida) राज्य के स्पेस कोस्ट (Space Coast) के पाम बे (Palm Bay) शहर में घटित हुआ है।
पुलिस से बहस के चलते हुई गोलीबारी
जानकारी के अनुसार फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट में पाम बे शहर में रविवार की दोपहर 24 वर्षीय ब्रैंडन कापस (Brandon Kapas) के घर पर जन्मदिन की एक पार्टी चल रही थी। इस दौरान उसकी कुछ पुलिसकर्मियों से किसी बात पर बहस हो गई। इसी वजह से ब्रैंडन ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी।
4 लोगों की हुई मौत
इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। इसमें ब्रैंडन और उसके दादा भी शामिल थे। ब्रैंडन के दादा विलियम कापस (William Kapas) इस घटना के दौरान हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में ब्रैंडन ने अपने दादा को गोली मार दी। वहीँ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ब्रैंडन भी मारा गया।
2 पुलिसकर्मी हुए घायल
गोलाबारी की इस घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। हालांकि दोनों की स्थिति सही है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- भारतीयों का मालदीव से हुआ मोहभंग, भारत से जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट