विदेश

थाईलैंड-कंबोडिया में तनाव पर अमेरिका की नजर, व्हाइट हाउस ने दोनों देशों को दी चेतावनी

Thailand Cambodia Border Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा तनाव पर व्हाइट हाउस ने चिंता जताई है। अमेरिका ने दोनों देशों से शांति और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
2 min read
Jul 28, 2025
Thailand Cambodia Border Conflict white house
व्हाइट हाउस ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद पर चिंता व्यक्त की है। .( फोटो: X Handle Dipak Kumar Singh.)

Thailand Cambodia Border Conflict: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर हाल ही में बढ़े तनाव ( Thailand Cambodia conflict) को लेकर व्हाइट हाउस ने अपनी चिंता व्यक्त की है। अमेरिका ने दोनों देशों से शांति बनाए रखने और संवाद के ज़रिए समाधान निकालने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस (White House statement) ने कहा है कि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए द्विपक्षीय बातचीत बेहद जरूरी है। उन्होंने दोनों देशों को सीमा विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और संघर्ष से बचने की सलाह दी है। अमेरिकी प्रशासन (US foreign policy) ने इस बात पर जोर दिया कि सैन्य संघर्ष से दोनों देशों के विकास और सुरक्षा पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र के सहयोग और स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

अमेरिका क्षेत्र में शांति को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध

व्हाइट हाउस के बयान में यह भी कहा गया कि अमेरिका इस क्षेत्र में शांति और समृद्धि को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और दोनों पक्षों को उचित कदम उठाने चाहिए।

अमेरिका दक्षिण-पूर्व एशिया (South east Asia tension)की स्थिरता को गंभीरता से ले रहा

व्हाइट हाउस का यह बयान इस बात का संकेत है कि अमेरिका दक्षिण-पूर्व एशिया की स्थिरता को गंभीरता से ले रहा है और दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव को कम करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।

बयान को कितनी गंभीरता से लेते हैं दोनों

बहरहाल अब आगे यह देखना होगा कि थाईलैंड और कंबोडिया इस बयान को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या दोनों देश सीमा विवाद को बातचीत के जरिए सुलझा पाते हैं या नहीं। अमेरिका की मध्यस्थता से शांति की संभावना बढ़ सकती है।

इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान हो

बहरहाल इस तनाव की जड़ में क्षेत्रीय संसाधनों और भू-राजनीतिक दबावों का होना भी है। दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Published on:
28 Jul 2025 07:13 pm