विदेश

तुर्की के F-16 जेट्स ने सोमालिया में अल-शबाब के ठिकानों पर बोला हमला, 35 आतंकी ढेर

Turkey F-16 Somalia strike: तुर्की वायुसेना ने सोमालिया के गोदे में अल-शबाब पर F-16 से हमला किया। 35 आतंकवादी मारे गए।
2 min read
Jun 30, 2026
F-15 fighter jet
फाइटर जेट। (फाइल फोटो- IANS)

सोमालिया और तुर्की ने मिलकर अल-शबाब के ठिकानों पर हमला बोला है। सोमालिया में मंत्रालय की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

बताया गया है कि आज सुबह तुर्की वायुसेना के F-16 लड़ाकू विमानों ने अल-शबाब के हथियारों के गोदामों और छिपने की जगहों पर सटीक हमले किए।

इस हमले के बाद गोदे और लोअर शेबेले इलाके में करीब 35 आतंकी मारे गए और 20 से ज्यादा घायल हो गए। हमले के बाद हुई सेकेंडरी ब्लास्ट से साफ हो गया कि वहां हथियार, गोला-बारूद और हमले के लिए तैयार वाहन रखे थे।

अल-शबाब के खिलाफ तुर्की सक्रिय

यह हमला अल-शबाब के खिलाफ तुर्की की बढ़ती सक्रिय भूमिका का ताजा उदाहरण है। साल 2026 की शुरुआत से ही तुर्की ने सोमालिया में F-16 जेट्स तैनात किए हैं, जो अब सीधे ऑपरेशन्स में शामिल हो रहे हैं।

अल-शबाब, जो अल-कायदा से जुड़ा है, पिछले कई सालों से सोमालिया में आतंक फैला रहा है। यह ग्रुप सोमाली सरकार के साथ साथ पड़ोसी देशों पर भी हमले करता रहता है।

पिछले कुछ दिनों से हमले तेज

हाल के महीनों में इसने कई जगहों पर हमले तेज कर दिए थे, जिसमें आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। तुर्की ने सोमालिया की मदद के लिए ट्रेनिंग, ड्रोन और अब फाइटर जेट्स भी दिए हैं।

तुर्की का कहना है कि वह सोमालिया की स्थिरता के लिए काम कर रहा है और अपने हितों की भी रक्षा कर रहा है। इस हमले से अल-शबाब की प्लानिंग को बड़ा झटका लगा है।

कब और कैसे हुआ हमला?

सुबह के समय हुए इस ऑपरेशन में F-16 जेट्स ने गोदे और आसपास के इलाकों को टारगेट किया। खुफिया जानकारी के आधार पर हथियारों के कैश और छिपे हुए ठिकानों पर हमले किए गए।

जब बम गिरे तो वहां रखे गोला-बारूद और वाहनों में आग लग गई, जिससे बड़े ब्लास्ट हुए। इससे पता चला कि अल-शबाब बड़े हमलों की तैयारी कर रहा था।सोमाली सुरक्षा बलों के साथ तुर्की की टीम भी इस ऑपरेशन में शामिल थी।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में कई कमांडर स्तर के भी हो सकते हैं। घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Updated on:
30 Jun 2026 06:38 pm
Published on:
30 Jun 2026 06:25 pm