विदेश

दो नकाबपोश हमलावरों ने तुर्की में चर्च पर किया हमला, 1 शख्स की मौत

Attack On Church In Istanbul: रविवार को तुर्की में दो हमलावरों ने एक चर्च पर हमला कर दिया। इस हमले में एक शख्स ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
church_attack_in_istanbul.jpg
Church attack in Istanbul

तुर्की (Turkey) में रविवार को दो अज्ञात हमलावरों ने एक चर्च को निशाना बनाया। यह घटना तुर्की की राजधानी इस्तांबुल (Istanbul) में हुई। दरअसल रविवार की सुबह लोकल समयानुसार करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दो अज्ञात नकाबपोश हमलावरों ने इस्तांबुल में एक इटालियन चर्च पर गोलीबारी कर दी। यह हमला इस्तांबुल के यूरोपीय हिस्से में सरियेर जिले के सांता मारिया चर्च पर हुआ। यह हमला उस समय हुआ जब चर्च में रविवार की धार्मिक सभा चल रही थी।


1 शख्स की गोली लगने से मौत

तुर्की में इस्तांबुल के यूरोपीय हिस्से में सरियेर जिले के सांता मारिया चर्च पर गोलीबारी की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई। इस बात की जानकारी तुर्की के आंतर‍िक मंत्री अली येरलिकाया ने दी।


हमलावर हुए फरार

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों नकाबपोश हमलावर मौके से फरार हो गए।

चर्च के बाहर हुई पुलिस की तैनाती

सांता मारिया चर्च पर गोलीबारी की घटना के बाद चर्च के बाहर पुलिस की तैनाती हो गई।

हमलावरों की तलाश जारी

पुलिस ने दोनों नकाबपोश हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और यह तलाश अभी जारी है। तुर्की के आंतर‍िक मंत्री अली येरलिकाया ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस पूरे मामले की बड़े लेवल पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- क्या भारत से संबंध सुधारना चाहता है चीन? 15 महीने बाद हो रही है एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी




Published on:
29 Jan 2024 01:03 pm
Also Read
View All