विदेश

जेलेंस्की की पसंद पर संसद की मुहर, यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री बने नाफ्टोगैज के CEO सेरही कोरेट्स्की

Ukraine Prime Minister: यूक्रेन की संसद ने नाफ्टोगैज के CEO सेरही कोरेट्स्की को नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के प्रस्ताव को संसद का समर्थन मिला।
2 min read
Jul 16, 2026
Ukraine Prime Minister Sergii Koretskyi
यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री सेरही कोरेट्स्की (फोटो- X@Sergii Koretskyi)

Ukraine New Prime Minister Serhii Koretskyi: रूस के साथ चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेन में बड़े पैमाने पर राजनीतिक और प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के नॉमिनी और देश की सरकारी एनर्जी कंपनी नाफ्टोगैज के CEO सेरही कोरेट्स्की को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। यूक्रेनी संसद ने गुरुवार (16 जुलाई 2026) को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। कोरेट्स्की को संसद में 289 सांसदों का समर्थन मिला। 2022 में रूस के सैन्य हमले के बाद से प्रधानमंत्री का पद संभालने वाले कोरेत्स्की तीसरे नेता हैं।

सेरही कोरेट्स्की के पक्ष में पड़े 289 वोट

अपनी नियुक्ति के लिए हुए संसदीय मतदान के दौरान सेरही कोरेट्स्की को सांसदों का व्यापक समर्थन मिला। उनके पक्ष में 289 वोट पड़े, जो जरूरी बहुमत से कहीं ज्यादा थे। सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष, दोनों ही दलों के सांसदों ने कोरेट्स्की की प्रशासनिक क्षमताओं की तारीफ की और उन्हें संकट के समय सटीक नतीजे देने में सक्षम, कुशल और काबिल संकट प्रबंधक बताया। पद संभालने के साथ ही कोरेट्स्की ने पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको की जगह ली, जिन्होंने सरकार में फेरबदल और राष्ट्रपति की नई राजनीतिक रणनीति के तहत इसी हफ्ते इस्तीफा दिया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता होंगी कोरेट्स्की की मुख्य प्राथमिकताएं

मतदान से ठीक पहले सांसदों को संबोधित करते हुए नए प्रधानमंत्री सेरही कोरेट्स्की ने युद्ध से जूझ रहे देश के लिए अपना विजन और रोडमैप साझा किया। उन्होंने जोर दिया कि इस अहम मोड़ पर उनकी सरकार बिना किसी भटकाव के पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा और तरक्की पर ध्यान केंद्रित करेगी। अपने संबोधन में कोरेट्स्की ने तीन मुख्य प्राथमिकताओं का जिक्र किया।

कोरेत्स्की ने यूक्रेनी रक्षा बलों को हथियार, गोला-बारूद और लॉजिस्टिक्स की लगातार सप्लाई सुनिश्चित करने और घरेलू रक्षा उद्योग की क्षमता को रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ाने की जरूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने युद्ध से प्रभावित अर्थव्यवस्था को स्थिर करने, स्थानीय व्यवसायों को आर्थिक मदद देने और फ्रंटलाइन के पास रहने वाले नागरिकों को हर संभव सामाजिक सुरक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने यूक्रेन के लिए पूरी EU सदस्यता हासिल करने की चल रही कानूनी और कूटनीतिक प्रक्रियाओं को तेज़ करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Updated on:
16 Jul 2026 03:56 pm
Published on:
16 Jul 2026 03:19 pm