विदेश

अमेरिका-ईरान युद्ध में नया मोड़! चेतावनी के बाद माइन से टकराया समुद्री जहाज, लगी भीषण आग

US-Iran Conflict: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा हादसा हुआ। IRGC के मुताबिक, समुद्री माइन से टकराने के बाद सुपरटैंकर समुद्री जहाज में भीषण आग लग गई।
2 min read
Aug 31, 2026
us-iran war update
यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मोजताब खमेनेई (सोर्स: The Hormuz Letter एक्स यूजर स्क्रीनशॉट और ANI)

US-Iran War Latest Update: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट से बड़ी खबर सामने आई है। अल-जजीरा के रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक समुद्री जहाज माइन की चपेट में आने के बाद भीषण आग लग गई।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने घटना की जानकारी दी है। बताया गया कि माइन से टकराने के बाद सुपरटैंकर में आग भड़क उठी। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका-ईरान के बीच तनाव पहले से काफी बढ़ा हुआ है। हादसे ने समुद्री सुरक्षा और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते खतरे को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है।

बता दें हादसे ठीक एक दिन पहले यानी बीते कल रविवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर मौजूद दो लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने यह जानकारी दी थी।

ईरान ने दाग दी मिसाइल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब मामला होर्मुज स्ट्रेट से निकलकर जॉर्डन तक पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरानी बलों पर समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाने की तैयारी का आरोप लगाया है। इसके बाद लारक द्वीप पर ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई। वहीं, ईरान ने इसके जवाब में जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले का दावा किया है।

होर्मुज में माइन बिछाने की तैयारी का अमेरिकी दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता टिम हॉकिन्स ने कहा कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवान होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों के साथ रॉकेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे थे। अमेरिकी सेना ने इस गतिविधि पर नजर रखी। इसके बाद लारक द्वीप पर मौजूद ईरान के दो लॉन्चरों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद अहम समुद्री रास्ता है। इसलिए यहां जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रखना उसकी प्राथमिकता है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पिछले सप्ताह अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों से समुद्री सुरंगें हटाने का काम पूरा करने का भी दावा किया था।

ट्रंप की चेतावनी के बाद बढ़ी चिंता

इस पूरे घटनाक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि सुरंगें बिछाने वाले किसी भी जहाज या नाव को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। ट्रंप ने माइन बिछाने के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति की बात कही थी।