विदेश

2023 में बना रिकॉर्ड, 14 लाख भारतीयों को मिला अमेरिकी वीज़ा

Record High US Visa Issued For Indians In 2023: पिछले साल अमेरिका की तरफ से भारतीयों के लिए वीज़ा जारी करने के मामले में रिकॉर्ड बन गया।

2 min read
US Visa for Indians

हर साल भारत (India) से बड़ी संख्या में लोग दूसरे देशों में जाते हैं। इनमें अमेरिका (United States Of America) भी शामिल है। कई भारतीय लोग नौकरी करने, पढ़ने या घूमने के लिए अमेरिका जाते हैं और इसके लिए उन्हें वीज़ा की ज़रूरत पड़ती है। हर साल अमेरिका की तरफ से जारी किए जाने वाले कुल वीज़ा में भारतीयों को मिलने वाले वीज़ा की संख्या काफी होती है। पर पिछले साल यह संख्या और भी बढ़ गई और एक नया रिकॉर्ड बन गया।


2023 में 14 लाख भारतीयों को मिला अमेरिकी वीज़ा

हाल ही में आई जानकारी के अनुसार 2023 में 14 लाख भारतीयों को अमेरिकी वीज़ा मिला। यह एक नया रिकॉर्ड है और हर साल की तुलना में काफी ज़्यादा भी। अमेरिका के लिए वीज़ा का आवेदन करने वाले दुनियाभर से हर 10 शख्स में से एक भारतीय है।


आवेदनों में हुआ 60% इजाफा

2022 के मुकाबले 2023 में अमेरिकी वीज़ा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों की संख्या में 60% इजाफा हुआ है।

हर तरह के वीज़ा हुए ज़्यादा जारी

2023 में सभी अमेरिकी वीज़ा ज़्यादा जारी हुए। इनमें नौकरी के लिए दिया जाने वाला वीज़ा, स्टूडेंट वीज़ा और पर्यटक वीज़ा सभी शामिल हैं।

कौनसे वीज़ा की है सबसे ज़्यादा डिमांड?

भारतीयों में जिस अमेरिकी वीज़ा की सबसे ज़्यादा डिमांड है, वो नौकरी के लिए दिया जाने वाला वीज़ा ही है।

इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के मामले में अमेरिका में सबसे ज़्यादा भारतीय स्टूडेंट्स

अमेरिका में कई देशों से स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए आते हैं। गौर अगर अमेरिका में पढ़ने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स पर दिया जाए, तो इनमें सबसे ज़्यादा भारतीय स्टूडेंट्स ही हैं।

वीज़ा अपॉइंटमेंट के लिए इंतज़ार भी घटा

भारत में अमेरिका के लिए दिए जाने वाले सभी तरह के वीज़ा के लिए अपॉइंटमेंट मिलने में लगने वाला समय भी घट गया है। पर्यटक वीज़ा के लिए पहले अपॉइंटमेंट मिलने में करीब 1,000 दिन लगते थे जो अब घटकर करीब 250 दिन ही रह गए हैं।

कोरोना के कारण विलंबित अप्रवासी वीज़ा मामलों की कतार भी हुई खत्म

कोरोना महामारी की वजह से विलंबित 31,000 से ज़्यादा अप्रवासी वीज़ा मामलों की कतार भी खत्म कर दी गई है। जो लोग अप्रवासी वीज़ा पाने के लिए याचिका लगा चुके हैं और यह पेंडिंग चल रही है, वो लोग कोरोना से पहले की अपॉइंटमेंट-विंडो के अंतर्गत अपॉइंटमेंट प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय नौसेना का कमाल, INS सुमित्रा ने ईरानी जहाज समेत बंधकों को समुद्री लुटेरों से कराया आज़ाद

Published on:
30 Jan 2024 11:45 am
Also Read
View All