विदेश

ड्रग्स से लदी नाव पर अमेरिका ने दागी मिसाइल, 2 लोगों की हुई मौत

US Missile Strike: अमेरिका ने एक बार फिर ड्रग्स से लदी नाव को निशाना बनाते हुए मिसाइल से हमला किया है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2026
US strikes boat allegedly carrying drugs
US strikes boat allegedly carrying drugs

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के दूसरी बार अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। अमेरिका में ड्रग्स की लत बढ़ती जा रही है। अमेरिकी युवाओं के ड्रग्स के जाल में फंसने के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में ड्रग्स तस्करी को काबू में लाने के लिए ट्रंप ने अपनी सरकार और सेना को हर ज़रूरी एक्शन लेने के लिए कहा है। ऐसे में अक्सर ही अमेरिकी सेना ड्रग्स से लदी नावों को निशाना बनाती है और एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।

ड्रग्स से लदी नाव को अमेरिकी सेना ने बनाया निशाना

अमेरिकी सेना ने हाल ही में एक बार फिर ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी नाव को निशाना बनाते हुए मिसाइल दागी। यह काम अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड (Southcom) के जनरल फ्रांसिस डोनोवन (Francis Donovan) के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट ने किया। जॉइंट टास्क फोर्स साउथर्न स्पीयर यूनिट ने ड्रग्स ले जा रही एक नाव पर मिसाइल दागते हुए इसके परखच्चे उड़ा दिए। साउथर्न कमांड के सोशल मीडिया अकाउंट ने इसका वीडियो शेयर किया है।

2 लोगों की मौत

अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड की इस कार्रवाई में ड्रग्स से लदी नाव पर सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई। साउथर्न कमांड ने इन दोनों को 'नार्को आतंकी' घोषित कर दिया।

कोई भी अमेरिकी सैनिक नहीं हुआ हताहत

ड्रग्स से लदी नाव पर मिसाइल अटैक में अमेरिकी सेना का कोई भी सैनिक हताहत नहीं हुआ। साउथर्न कमांड ने इस बात की पुष्टि की।

Updated on:
25 Apr 2026 01:53 pm
Published on:
25 Apr 2026 01:44 pm
Also Read
View All
रूस के ट्यूमेन रिफाइनरी पर यूक्रेन का हमला, 2 हजार किलोमीटर दूर ड्रोन से बनाया निशाना

British PM Keir Starmer Resign: महज 23 महीने में पीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं कीर स्टार्मर, अब कौन लेगा जगह

फुटबॉल का महाकुंभ या पर्यावरण पर बोझ? FIFA World Cup 2026 से रिकॉर्ड कार्बन उत्सर्जन का खतरा, सबसे प्रदूषणकारी टूर्नामेंट साबित होने का दावा

Donald Trump: हॉर्मुज पर ट्रंप की नई चेतावनी: ‘ईरान से 60 दिन में समझौता नहीं हुआ तो जहाजों पर लग सकता है अमेरिकी टोल’

Asif Ali Zardari: ‘मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का अपना रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है’, पाकिस्तानी राष्ट्रपति के विवादित बयान पर भारत ने दिया करारा जवाब