विदेश

US-Iran War: इस्लामाबाद टॉक्स फेल होने के बाद बुरी तरह भड़के ट्रंप, बोले- मुझे कोई परवाह नहीं, ईरान अपना तेल नहीं बेच पाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर जमकर हमला बोला। ट्रंप ने कहा कि मुझे उनकी कोई परवाह नहीं है। वह अपना तेल नहीं बेच पाएंगे।

2 min read
Apr 13, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप । (Photo/X@rapidresponse)

US-Iran talks Fails: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि ईरान की स्थिति बेहद खराब है। वे हताशा के शिकार हो चुके हैं। 40 दिनों तक चले युद्ध के बाद उनकी सेना पूरी तरह से खत्म हो गई है।

ट्रंप ने आगे कहा कि तेहरान के मिसाइल स्टॉक और मिसाइल-ड्रोन निर्माण क्षमता लगभग समाप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं और न ही इस बात की परवाह है कि अब ईरानी फिर से बातचीत के मेज पर आएंगे कि नहीं। ट्रंप ने कहा कि अगर वह बातचीत के लिए नहीं भी लौटते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें

US-Iran War: पोप लियो की टिप्पणी से भड़के ट्रंप, कहा- ‘मुझे ऐसा पोप नहीं चाहिए जो ईरान के पास परमाणु बम चाहता हो’

ईरान पर लगाया सीजफायर समझौता तोड़ने का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने दो सप्ताह के सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नेता झूठे हैं। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि हम उन्हें कभी भी परमाणु संपन्न राष्ट्र बनने नहीं देंगे। अगर ईरान इसकी कोशिश भी करता है तो हम उसे रोक देंगे।

होर्मुज को कर देंगे बंद

ट्रंप ने आगे घोषणा करते हुए कहा कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ब्लॉकेड कल सुबह 10 बजे से लागू हो जाएगा, ताकि ईरान अपना तेल निर्यात न कर सके। उन्होंने दावा किया कि कई अन्य देश भी इस प्रयास में अमेरिका के साथ हैं और यह बहुत प्रभावी साबित होगा। अन्य देशों के साथ मिलकर हम सुनिश्चित करेंगे कि ईरान अपना तेल नहीं बेच पाए। कई जहाज हमारे देश की ओर तेल भरकर आ रहे हैं, लेकिन वे हॉर्मुज से नहीं गुजर रहे। अंत में इसे भी ठीक कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने बताया क्यों जरूरी है ब्लॉकेड

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि अमेरिकी नौसेना तुरंत हॉर्मुज जलडमरूमध्य में आने-जाने वाले सभी जहाजों को रोकना शुरू कर देगी।उ न्होंने कहा कि अंतिम लक्ष्य सभी जहाजों को आवाजाही की स्वतंत्रता देना है, लेकिन ईरान की माइन वाली धमकी के कारण फिलहाल ब्लॉकेड जरूरी है। अमेरिका कभी भी ब्लैकमेल नहीं होने वाला है।

Published on:
13 Apr 2026 11:24 am
Also Read
View All