scriptहिंदुस्तानियों से ज्यादा नेताजी का सम्मान करते है जापानी | PUNJAB: Japanese Respects Netaji More Than Indians | Patrika News
अमृतसर

हिंदुस्तानियों से ज्यादा नेताजी का सम्मान करते है जापानी

जिला प्रशासन को नेता जी की जयंती भी याद नहीं है। यहां न तो नेता जी की मूर्ति की धुलाई हुई, ना प्रतिमा के आसपास सफाई हुई।

अमृतसरJan 23, 2020 / 10:05 pm

Devkumar Singodiya

हिंदुस्तानियों से ज्यादा नेताजी का सम्मान करते है जापानी

हिंदुस्तानियों से ज्यादा नेताजी का सम्मान करते है जापानी

अमृतसर. हिंदुस्तानी नेता सुभाष चंद्र बोस को उतना प्यार नहीं करते जितना हम जापानी लोग करते हैं, नेता जी जैसे शूरवीरों ने हिंदुस्तान में ही नहीं पूरी दुनिया में हिंदुस्तानियों का नाम ऊंचा किया है। गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने अपनी जापान यात्रा के संस्मरण साझा किए।

उन्होंने कहा कि नेता जी का सपना था देश में कोई गरीब ना रहे, देश में कोई भूखा ना रहे, देश में कोई बेरोजगार ना रहे। ऐसे में उनकी जयन्ती पर हमें उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेना और उसे पूरा करना चाहिए। आज़ाद हिन्द फ़ौज़ सक्सेर्स एसोसिएशन की ओर से नेता जी की 124वीं जयंती पर भंडारी पुल पर आयोजित कार्यक्रम में लक्ष्मीकांत चावला तथा मनोहर सिंह सैनी समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधन किया।

प्रतिमा की धुलाई हुई न सफाई

प्रधान मनोहर सिंह सैनी ने कहा की आमजन नेता जी की जयंती उत्साह से मनाते हैं। यह दुखद है कि प्रदेश सरकार देश के इस महान सपूत की कुर्बानी को भूल गई है। यहां तक की जिला प्रशासन को नेता जी की जयंती भी याद नहीं है। यहां न तो नेता जी की मूर्ति की धुलाई हुई, ना प्रतिमा के आसपास सफाई हुई। ऐसे में प्रशासन से जयंती मनाए जाने की उम्मीद करना भी बेमानी है।

Home / Amritsar / हिंदुस्तानियों से ज्यादा नेताजी का सम्मान करते है जापानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो