scriptअमरोहा में गो-तस्करी का पर्दाफाश, गोशाला की आड़ में चल रहा था खेल, 18 गायों के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार | Cow smuggling exposed in Amroha | Patrika News
अमरोहा

अमरोहा में गो-तस्करी का पर्दाफाश, गोशाला की आड़ में चल रहा था खेल, 18 गायों के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार

Cow Smuggling Exposed In Amroha: अमरोहा जिले में पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी करते हुए दो कैंटर को पकड़ा है। जिसमें 18 गाय बरामद हुई और 11 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह गाय बंगलुरू भेजी जा रही थीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों में पांच बंगलुरू व दो बिहार के लोग भी शामिल हैं। […]

अमरोहाApr 16, 2024 / 06:21 pm

Mohd Danish

Cow smuggling exposed in Amroha

Cow smuggling exposed in Amroha

Cow Smuggling Exposed In Amroha: अमरोहा जिले में पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी करते हुए दो कैंटर को पकड़ा है। जिसमें 18 गाय बरामद हुई और 11 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह गाय बंगलुरू भेजी जा रही थीं। पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों में पांच बंगलुरू व दो बिहार के लोग भी शामिल हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पशु पालन विभाग व पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हसनपुर व मंडी धनौरा के एसडीएम सीओ ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। सभी पशुओं को एक गौशाला में रखा गया है।
हाईवे पर गांव ख्यालीपुर ढाल के सामने से शहबाजपुर डोर को जाने वाले मार्ग पर ही निवेदिता फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक डेयरी संचालित हुई थी लेकिन, कुछ समय बाद डेयरी का काम बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पर गोशाला चलाने की आड़ में गो-तस्करी का धंधा शुरू कर दिया गया। इसका संचालन एक महिला के माध्यम से किया जाता है।

कर्नाटक नंबर के कैंटर में भेज रहे थे गाय

सोमवार की रात को यहां से कर्नाटक नंबर प्लेट लगे दो कैंटर में 18 गाय लदकर भेजी जा रही थीं। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह, चौपला पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम ने हाईवे पर कैंटरों का पीछा कर पकड़ लिया। दोनों कैंटर पल्ली से ढके हुए थे और पशुओं की आवाज न आए। इसलिए कैंटर में मिट्टी भी डाल रखी थी। पूछताछ में बताया गया कि इन गायों को कर्नाटक ले जाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें

सीएम योगी बिजनौर में विपक्ष पर गरजे, माफियाओं के घर फातिया पढ़ रहे सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता

पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस दोनों कैंटरों को पकड़कर थाने ले आई और मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दिन निकलने पर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी व पशु पालन विभाग के पांच चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पर 87 गाय बंधी हुई मिली। जिनमें पांच गाय बीमार भी हैं। वो, अब प्रशासन की देखरेख भी रहेंगी।

Home / Amroha / अमरोहा में गो-तस्करी का पर्दाफाश, गोशाला की आड़ में चल रहा था खेल, 18 गायों के साथ 11 तस्कर गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो