scriptLok Sabha Election 2024: 40 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे दानिश अली, या साबित होगी चुनौती | Danish Ali will be able to end 40 years of drought | Patrika News
अमरोहा

Lok Sabha Election 2024: 40 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे दानिश अली, या साबित होगी चुनौती

Amroha News: आखिर वही हुआ जिसकी उम्मीद थी। कांग्रेस ने दानिश अली (Danish Ali) को अमरोहा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामा लिया था।

अमरोहाMar 24, 2024 / 06:54 am

Mohd Danish

danish-ali-will-be-able-to-end-40-years-of-drought.jpg
Lok Sabha Election 2024: अमरोहा लोकसभा सीट (Amroha Lok Sabha Seat) पर 1984 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। उसके बाद से कांग्रेस का खाता नहीं खुल सका है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सपा से गठबंधन में है और अमरोहा सीट एक बार खाते आई है। कांग्रेस इस सीट पर पिछले चालीस साल से खाता खुलने का इंतजार कर रही है। 2019 तक हुए आम चुनावों में कांग्रेस केवल चार बार ही इस सीट पर जीत का स्वाद चख सकी है। 1951, 57 एवं 1962 के चुनाव में कांग्रेस के हिफ्जुर्रहमान ने लगातार जीत दर्ज की।
इसके बाद भी 22 साल तक कांग्रेस का इस सीट पर सूखा रहा। इसके बाद 1984 में कांग्रेस के रामपाल सिंह ने जीत हासिल की। लेकिन इसके बाद कांग्रेस इस सीट पर वोटों के लिए तरसती रही। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी इस सीट पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें

बसपा ने रामपुर लोकसभा सीट से जीशान खां को बनाया प्रत्याशी, बसपा सुप्रीमो मायावती ने लगाई मुहर


2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में सपा-बसपा का गठबंधन था। जिसमें बसपा से दानिश अली (Danish Ali) चुनाव मैदान थे। उन्हें गठबंधन का भरपूर फायदा मिला और उन्होंने भाजपा के कंवर सिंह तंवर को हराया था। लेकिन, इस बार उनकी राह बिल्कुल अलग है। सपा और कांग्रेस का साथ इस बार क्या गुल खिलाएगा। यह देखने वाली बात होगी।
वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता में एलान किया गया कि यदि दानिश अली को पार्टी से टिकट दिया जाता है तो वह उन्हें चुनाव नहीं लड़ाएंगे। ऐसे में अपनों की नाराजगी दूर करना भी उनके लिए आसान नहीं होगा।

Home / Amroha / Lok Sabha Election 2024: 40 साल के सूखे को खत्म कर पाएंगे दानिश अली, या साबित होगी चुनौती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो