script2 कारों की भीषण टक्कर, प्रधान समेत 4 की मौत, क्रेटा के उड़ गए परखच्चे | Fierce collision between 2 cars in Amroha | Patrika News
अमरोहा

2 कारों की भीषण टक्कर, प्रधान समेत 4 की मौत, क्रेटा के उड़ गए परखच्चे

Amroha News: अमरोहा में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ओवरटेक के दौरान क्रेटा ने अर्टिगा को टक्कर मार दी। फिर एक बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद पलटती हुई खंती में जा गिरी।

अमरोहाDec 24, 2023 / 12:51 pm

Mohd Danish

fierce-collision-between-2-cars-in-amroha.jpg
Amroha Accident: हादसे में प्रधान समेत 3 लोगों की मौके पर मौत गई। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि 2 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वारदात के बाद अर्टिगा सवार लोग मौके से फरार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार था कि क्रेटा के परखच्चे उड़ गए हैं। पहिए तक अलग हो गए। दरवाजे तोड़कर शव निकाले गए। हादसा अतरासी रोड पर रेलवे पुल से पहले हुआ। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
कार से घर लौट रहे थे प्रधान
अमरोहा के हाकमपुर गांव निवासी प्रधान विशाल चौधरी (40 साल) शनिवार रात शहर से गांव लौट रहे थे। उनके साथ क्रेटा कार में गांव का उनका दोस्त राजन ( 30), मनोज (28) और अंकित भी था। कार जैसे ही अतरासी मार्ग पर गांव हुसैनपुरा के पास पहुंची, तभी ओवरटेक के दौरान सामने से आ रही अर्टिगा से भिड़ गई। फिर एक बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। फिर कई बार पटलती हुई खंती में जा गिरी।
यह भी पढ़ें

महिला प्रधान पति और दो बेटों की हत्या में चार को उम्र कैद, चुनावी रंजिश में ली थी जान

हादसे से मची चीख-पुकार
हादसे में क्रेटा सवार तीनों दोस्त विशाल, राजन और मनोज की मौके मौत हो गई। जबकि अंकित और बाइक सवार अमित (35) और उसका दोस्त गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और अफसर मौके पर पहुंचे। गंभीर घायलों को हायर सेंटर भेजा गया।
SSP राजीव कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जिसमें तीन कार सवार हैं, जबकि एक बाइक सवार था। कार सवार एक युवक को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पोस्टमर्टम कराया जा रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Hindi News/ Amroha / 2 कारों की भीषण टक्कर, प्रधान समेत 4 की मौत, क्रेटा के उड़ गए परखच्चे

ट्रेंडिंग वीडियो