scriptAmroha: हथियारों की नोक पर पति के सामने महिला से गैंगरेप, विरोध में पति को मारी गोली | Gangrape with village women on gun point | Patrika News
अमरोहा

Amroha: हथियारों की नोक पर पति के सामने महिला से गैंगरेप, विरोध में पति को मारी गोली

हाइलाइट्स

पति के साथ दवा लेकर लौट रही थी महिला
माता-पिता के गांव के बाहर बदमाशों ने रोक लिया
खेत में हथियारों की नोक पर किया गैंगरेप

अमरोहाSep 09, 2019 / 12:14 pm

jai prakash

gang_rape.jpg

अमरोहा: जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामल सामने आया है। जिसमें पति के साथ दवा लेकर लौट रही महिला के साथ हथियारबंद बदमाशों ने गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके पति को गोली मार दी। इस घटना के बाद जनपद पुलिस के साथ ही लखनऊ तक हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।

जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर भाईयों में हुआ खूनी संघर्ष, महिला समेत 3 घायल, तनाव

ये है मामला
पीड़िता के मुताबिक वह अपने पति के साथ बिजनौर से अमरोहा के एक गांव में डॉक्टर के पास जा रही थी। पुलिस को की गयी शिकायत में बताया कि पति और मैं शनिवार शाम को एक ई-रिक्शा में सवार होकर चांदपुर से लौट रहे थे। जब अपने माता-पिता के गांव के पास पहुंची तो उसी गांव के चार लोग- उस्मान, इमामुद्दीन, राशिद और रियाजुल ने हमारे ई-रिक्शा को रोक लिया। हमलावरों ने लूटपाट करते हुए ड्राइवर को धमकाया। डर के मारे वह वहां हमें छोड़कर भाग गया।

Big News: दो दिन रामपुर में रुकेंगे अखिलेश यादव, लेकिन इस वजह से नहीं करेंगे कोई बड़ा शक्ति प्रदर्शन

पति को मारी गोली
इसके बाद चारों बदमाश पीड़िता को एक पास के खेत में ले गए और बंदूक के बल पर गैंगरेप किया। जब पति ने विरोध करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी बांह में गोली मार दी और चाकू घोंप दिया। मदद के लिए गुहार लगाने पर कुछ राहगीर और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक सभी आरोपी वहां से भाग गए। जैसे-तैसे गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Big Breaking- एक साथ आए सपा और कांग्रेस, अखिलेश यादव को लेकर लिया बड़ा फैसला

दो गिरफ्तार

एसपी विपिन टाडा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपियों को नामजद किया गया है। वहीँ दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बाकि पूरे मामले की जांच जारी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो