अमरोहा. उत्तर प्रदेश के अमरोहा सीट पर शुरु से ही एकतरफा मुकाबला चल रहा है। मतगणना शुरू होने के साथ ही पशिचमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा सीट से गठबंधन की ओर से बसपा के दानिश अली 522618 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। वह अब तक किसी भी राउंड में पीछे नहीं हुए हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के कंवर सिंह तंवर से है। वहीं, कांग्रेस से सचिन चौधरी अपनी वजूद की लड़ाई लड़ते नजर आ रहे हैं। भाजपा के कंवर सिंह तवर 455081 मतों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबिक कांग्रेस से सचिन चौधरी 11116 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। खास बात ये है कि बसपा के कुंवर दानिश अली इससे पहले जनता दल सेक्यूलर के साथ कर्नाटक में राजनीति कर रहे थे। उन्होंने एेन वक्त पर बसपा का दामन थामकर यूपी की राजनीति में एट्री मारी और अब सबसे बड़ी जीत की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यूपी में गठबंधन होने से पश्चिमी यूपी में दलित, जाट और मुस्लिम वोटों के एक साथ आने से गठबंधन प्रत्याशियों की स्थिती काफी मजबूत बनी हुई है। गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर को छोड़कर रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, नगीना, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और सहारनपुर जैसी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं।