scriptकलेक्टर ने आदेश को किया संशोधित, अब दोपहर की बजाय सुबह 11.30 बजे तक लगेगी कक्षाएं | Collector ordered the order to be modified, now instead of afternoon i | Patrika News
अनूपपुर

कलेक्टर ने आदेश को किया संशोधित, अब दोपहर की बजाय सुबह 11.30 बजे तक लगेगी कक्षाएं

पूर्व में 7 बजे से दोपहर 1 बजे तय किए गए थे समय

अनूपपुरApr 11, 2019 / 08:44 pm

Rajan Kumar Gupta

Collector ordered the order to be modified, now instead of afternoon i

कलेक्टर ने आदेश को किया संशोधित, अब दोपहर की बजाय सुबह 11.30 बजे तक लगेगी कक्षाएं

अनूपपुर। अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह ही ३८-४० डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहे तापमान पर १ अप्रैल से नए सत्र के दौरान सुबह ७ बजे से दोपहर १ बजे तक किए गए आदेश में कलेक्टर ने पुन: संशोधित करते हुए अब स्कूलों का संचालन सुबह ७.३० बजे से सुबह ११.३० बजे तक निर्धारित किया है। इन समयावधि में सभी शासकीय और अशासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल की कक्षाएं संचालित होगी। इससे पूर्व कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने जिले के समस्त शासकीय एवं आशासकीय विद्यालयों के समय परिवर्तन करते हुए उनका समय सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे कर दिया गया था। इस समय पर अभिभावकों ने आपत्ति जातते हुए पूर्व समय को ही बेहतर बताया। अभिभावकों का कहना था कि दोपहर के समय अधिक लू और झुलस की सम्भावनाएं बनती है। अगर इसी दौरान बच्चों को स्कूल द्वारा छुट्टी प्रदान की जाती है तो बच्चों का तबियत बिगड़ जाएगा। जिसपर कलेक्टर ने गम्भीरता दिखाते हुए 10 अप्रैल को जारी आदेश में पुन: 30 मार्च 2019 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए स्कूल संचालन सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक नियत किया है।

Home / Anuppur / कलेक्टर ने आदेश को किया संशोधित, अब दोपहर की बजाय सुबह 11.30 बजे तक लगेगी कक्षाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो