scriptजंगल में फैलाया था करंट, शिकार से पहले दबिश, एक शिकारी पकड़ाया | land electric wire for hunting wiled animal, one arrest | Patrika News
अनूपपुर

जंगल में फैलाया था करंट, शिकार से पहले दबिश, एक शिकारी पकड़ाया

शिकार की सामग्री भी जब्त

अनूपपुरJan 28, 2019 / 10:57 pm

shivmangal singh

anuppur

जंगल में फैलाया था करंट, शिकार से पहले दबिश, एक शिकारी पकड़ाया

अनूपपुर. वन परिक्षेत्र अहिरगवॉ के करपा बीट अन्तर्गत कोन्हाटोला के जंगल में शिकार के पहले ही गश्ती दल ने एक शिकारी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के वक्त अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो शिकारी मौके से भाग निकले। वन विभाग की टीम ने शिकार के लिए लगाए गए एक्सीलेटर वायर, लाईलोन की रस्सी से वन्य प्राणियो के शिकार करने की सूचना मिलते ही एक शिकारी को गिरफ्तार कर सामग्री जब्त की है। शिवपूजन त्रिपाठी वन परिक्षेत्र अधिकारी अहिरगवा ने बताया कि रविवार की शाम वन कर्मचारियो के क्षेत्र भ्रमण दौरान सूचना मिली की बीट करपा अन्तर्गत कक्ष क्रमांक पीएफ. 93 कोन्हाटोला जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा जंगली जानवरो के शिकार के लिए फंदा लगाया जा रहा है। जिसे मौके पर गस्ती दल द्वारा देखा गया। इस दौरान एक शिकारी इन्द्रपाल सिंह पिता शुद्धा सिंह गोंड़ निवासी कोन्हाटोला करपा को तीन सेट एक्सीलेटर वायर के साथ पकड़ा है। बताया गया कि लाईलोन की रस्सी से बंधा होने के साथ लोहे की बरछी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान मौके का फायदा दो अन्य शिकारी भाग गए जिनकी तालाश की जा रही है। इस दौरान परिक्षेत्र सहायक करपा ब्रजभान सिंह अड़ाली, वनरक्षक रंजीत कुमार वनावल, ओम प्रकाश सिंह धुर्वे, रामगरीब कोल एवं सुरक्षा श्रमिक सक्का नायक की भूमिका अह्म रही है। शिकारियो के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर न्यायालय राजेंद्रग्राम में प्रस्तुत किया गया है। बाकी आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। गौरतलब है कि वनक्षेत्र में चीतल, जंगली शूकर के साथ अन्य वन्यप्राणी, पशु पक्षी निरंतर विचरण करते हैं जिसका फायदा उठाकर शिकारियो द्वारा शिकार करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन समय पर जानकारी मिलने से वन कर्मचारियो द्वारा वन्यप्राणियो के शिकारियो से बचाया जा सका है।

पहले भी होती रहीं हैं घटनाएं
करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार पहले भी होता रहा है। यहां पर वन अमले की ढिलाई के चलते शिकारियों के हौसले बुलंद रहते हैं। अनूपपुर के अलावा शहडोल और उमरिया जिले में भी जंगली जानवारों का शिकारी करंट बिछाकर शिकार करते हैं। रविवार को ही शहडोल में झाडिय़ों के बीच एक भालू का शव मिला है। शव की हालत देखकर ऐसी आशंका जताई जा रही है कि भालू का शिकार किया गया है।

Home / Anuppur / जंगल में फैलाया था करंट, शिकार से पहले दबिश, एक शिकारी पकड़ाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो