scriptपंचायत मंत्री ने10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की घोषणा | Panchayat Minister announced to build 10 community health centers | Patrika News
अनूपपुर

पंचायत मंत्री ने10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की घोषणा

विधायक निवास पर पंचायत मंत्री ने की आमजनों से भेंट

अनूपपुरJan 16, 2020 / 12:16 am

Rajan Kumar Gupta

Panchayat Minister announced to build 10 community health centers

पंचायत मंत्री ने10 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनवाने की घोषणा

अनूपपुर। प्रदेश सरकार ने विकास के लिए अनेक कार्य एक वर्ष में किए हैं। आगे गति के साथ कार्य करने के लिए प्रदेश की सरकार वचनबद्ध है। हमने जो कहा है उसके प्रति हम सजग रह कर एक-एक वचनों को पूरा करने कार्य कर रहे हैं। जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी। यह बात मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने विधायक पुष्पराजगढ़ फुंदेलाल सिंह मार्को के निवास पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए मंत्री ने पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 सामुदायिक केन्द्र बनवाने की घोषणा की। मंत्री ने कहा कि हितग्राहीमूलक योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से होना चाहिए। ग्राम की समस्या ग्राम में, जनपद स्तर की जनपद में व जिले की जिले की जिला में निराकृत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही अनूपपुर जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, आगे और बेहतर कार्य होंगे। विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मंत्री को जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने 31 जनवरी, 01 फरवरी, 02 फरवरी को अमरकंटक में आयोजित अमरकंटक नर्मदा महोत्सव कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। वहीं सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक संघ द्वारा अपनी अपनी मांगों को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर मंत्री द्वारा उनकी जायज मांगों पर विचार करते हुए अश्वस्त किया कि सदन में चर्चा कर मांग पर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, जयप्रकाश अग्रवाल, सुखलाल पटेल, शोभाराम पटेल, जपं उपाध्यक्ष पुष्पराजगढ़ संतोष पांडेय, जिपं सीईओ सरोधन सिंह सहित पंचायत पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
——————————

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो