scriptकेन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा हम केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करते हैं हम देश बनाने की राजनीति करते हैं | The Union Home Minister said that we do not do politics only to form g | Patrika News
अनूपपुर

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा हम केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करते हैं हम देश बनाने की राजनीति करते हैं

भाजपा ने पांच सालों में देश को आर्थिक रूप से सशक्त किया, देश की सुरक्षा के साथ नहीं होगा समझौता

अनूपपुरApr 22, 2019 / 12:39 pm

Rajan Kumar Gupta

The Union Home Minister said that we do not do politics only to form g

केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा हम केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करते हैं हम देश बनाने की राजनीति करते हैं

अनूपपुर। आगामी २९ अप्रैल को शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए होने वाले मतदान तथा भाजपा की प्रत्याशी के पक्ष में जीत की अपील में रविवार की दोपहर केद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जमुना कॉलरी स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आमसभा को सम्बोधित किया। अपने २५ मिनट के सम्बोधन में केन्द्रीय गृहमंत्री ने हिमाद्री सिंह के विजयी बनाने की अपील के साथ भाजपा सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। वहीं कांग्रेस को झूठे वादों की राजनीति करने वाली पार्टी भी बताई। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने जहां मध्यप्रदेश में किसानों के कर्जा माफी में सरकार की असफलताओं को गिनाने के साथ पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान में हुए एयर सर्जिकल स्ट्राईक पर भी कांग्रेस के सबूत मांगे जाने पर आड़े हाथ लिया। अपने सम्बोधन में राजनाथ सिंह ने कहा हम केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करते हैं, हम देश बनाने की राजनीति करते हैं। मध्यप्रदेश में आंधी तूफान से किसानों को भारी क्षति हुई है। मैं प्रदेश सरकार से मंच से कहूंगा कि वह जो कर सकती है करें, और रिपोर्ट केन्द्र को भेजे जो होगा हम करेंगे। उन्होंने कहा नरेन्द्र मोदी ने पिछले पांच में वर्ष में देश को आर्थिक रूप से सशक्त किया है। यह हमारा देश ही नहीं बल्कि दुनिया ने भी स्वीकारा है। आज दुनिया में अन्य देशों को पछाड़ भारत तीसरे स्थान पर खड़ा है। चीन को हमने पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार में अबतक जहां 25 हजार इंदिरा आवास कई वर्षों के कार्यकाल के दौरान बनाए गए थे वहीं मोदी सरकार ने 5 वर्षों के अंदर 1 करोड़ 30 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाकर दिया है। स्वच्छता अभियान में देश 92प्रतिशत पर आकर एक मिसाल पेश किया है। 2022 तक कोई भी गरीब बिना पक्का मकान के नहीं रहेगा यह हमारी प्राथमिकता है। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को नि:शुल्क गैस सिलेंडर और चूल्हा का वितरण किया गया। पूरे देश में गांव से लेकर शहर तक नेशनल हाईवे सडक़ों का काम कांग्रेस शासन काल की अपेक्षा हमारी सरकार ने बहुत ही तेज गति के साथ काम किया है। मध्य प्रदेश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हमारी सरकार कोई भेदभाव नहीं करेगी। जनता का जो हक है उसको हम देने के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस जनता को गुमराह करने की राजनीतिक कर रही है जो भी वादा करती हैं उसको कभी पूरा नहीं करते। मध्य प्रदेश के अंदर किसानो का कर्जा माफ नहीं हुआ, बल्कि जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करके गरीबों का कफन तक प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छीन लिया है। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर कांग्रेस के जितने भी प्रधानमंत्री बने सभी ने एक ही नारा दिया गरीबी हटाओ, लेकिन गरीबी नहीं हटा सके। 72 हजार देने का झूठा प्रचार किया जा रहा है। झूठ बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। कांग्रेस देशद्रोह कानून को खत्म करने का एलान की है, भारत को तोडऩे की बात कर रहे हैं। हम चुप नहीं रहेंगे देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए यदि और भी कड़े कानून बनाने पड़ेंगे तो हम अवश्य बनाएंगे पर देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। कांग्रेस एयर स्ट्राईक पर सवाल पूछती हैं कि कितने को मारा, तो हम बता देना चाहते हैं कि बहादुर कभी लाशें नहीं गिनता है। जो लाशों की गिनती करता है वह गिद्ध होता है। हमले के बाद लाशों को गिनना इतना आसान काम नहीं होता है। लेकिन हमारे पास पुख्ता खुफिया सूचना थी, जिसके आधार पर हमने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया और इतने आतंकवादी मारे कि सारी दुनिया के अंदर कभी इतनी बड़ी संख्या में एक साथ इतने आतंकवादियों की मौत नहीं हुई होगी। देश के अंदर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। पूरा विश्व हमारा परिवार है। इस भावना को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है और आगे भी काम करना है। सेटेलाइट के मामले में रूस चीन अमेरिका का दबदबा था, लेकिन भारत ने सभी के गुरुर को तोड़ते हुए एंटी सैटेलाइट लांच करके दुनिया के अंदर चौथे स्थान में अपना नाम दर्ज करा लिया। कार्यक्रम में शहडोल लोकसभा चुनाव प्रभारी गिरीश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, संयोजक अनिल गुप्ता, जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष आधाराम वैश्य, विधानसभा प्रभारी राम अवध सिंह, भाजपा नेता पूर्व विधायक दिलीप जयसवाल, रामदास पुरी, राजेश सोनी, मूलचंद अग्रवाल, ओम प्रकाश द्विवेदी, जुगल किशोर गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Home / Anuppur / केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा हम केवल सरकार बनाने की राजनीति नहीं करते हैं हम देश बनाने की राजनीति करते हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो