scriptपर्यटन विकास की सम्भावनाओं में दूरदर्शी कार्ययोजना का होगा निर्माण | The visionary plan will be built in the possibility of tourism develop | Patrika News
अनूपपुर

पर्यटन विकास की सम्भावनाओं में दूरदर्शी कार्ययोजना का होगा निर्माण

पर्यटन संवर्धन बोर्ड की बैठक में की चर्चा, कहा क्षेत्र में आजीविका का सृजन होंगे महत्वपूर्ण घटक

अनूपपुरJun 05, 2019 / 01:10 pm

Rajan Kumar Gupta

The visionary plan will be built in the possibility of tourism develop

पर्यटन विकास की सम्भावनाओं में दूरदर्शी कार्ययोजना का होगा निर्माण

अनूपपुर। पर्यटन संवर्धन बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष जिला पर्यटन संवर्धन कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने क्षेत्र में पर्यटन के विकास की सम्भावनाओं एवं उससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए पर्यटन संवर्धन बोर्ड के सदस्यों से चर्चा की। साथ ही कहा पर्यटन विकास के लिए अनूपपुर को एक समग्र इकाई के रूप में लेकर प्रयास आवश्यक है। धार्मिक पर्यटन के साथ एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं की पहचान कर उनका विकास किया जाएगा। विकास की संभावनाओं के साथ यह भी आवश्यक है कि विकास का लाभ स्थानीय स्तर तक पहुंचे। एडवेंचर कैम्प, औद्योगिक इकाईयों पर पर्यटन के विकास की संभावनाओ की तलाश, खदानो में शैक्षणिक पर्यटन के विकास पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अमरकंटक क्षेत्र में जड़ी बूटियों के गार्डन, बंद पड़ी कोल माइंस के जलाशयों का पर्यटन आधारित सौंदर्यीकरण, क्षेत्र की पर्यटन जगत में पहचान स्थापित करने विशेष महोत्सव का आयोजन, स्थानीय हस्तकला एवं नृत्य कला को प्रोत्साहन, ट्रेकिंग, जिपलाइन, साइकल ट्रैक की पहचान कर उनके विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य जिपं सीईओ सरोधन सिंह, सचिव पर्यटन संवर्धन बोर्ड मंजूषा शर्मा, सहायक संचालक मत्स्य शिवेंद्र सिंह परिहार, वन विभाग के अधिकारी, पचमढ़ी एडवेंचर क्लब के प्रतिनिधि, उपयंत्री एमपी टूरिज्म समेत अन्य शासकीय एवं अशासकीय प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी प्रतिनिधियों ने पर्यटन विकास के सम्बंध में अपनी राय एवं सुझाव से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने सुझावों पर विचार कर उपयुक्त कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। विदित हो कि अमरकंटक में पर्यटन विकास को लेकर शासन सहित प्रशासन स्तर पर कई बैठकें आयोजित कर अमरकंटक को पर्यटन क्षेत्र बनाने तथा विकास की सम्भावनाओं पर रणनीति बनाई। लेकिन हर बैठक के बाद उन रणनीतियों पर जोर शोर से अमल नहीं हो सका। जबकि क्षेत्र में पर्यटन विकास के साथ साथ आसपास के गांवों को भी पर्यटन स्थल रूप में विकसित करने की अनेक सम्भावनाएं उपलब्ध हैं।

Home / Anuppur / पर्यटन विकास की सम्भावनाओं में दूरदर्शी कार्ययोजना का होगा निर्माण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो