scriptगणतंत्र दिवस की परेड देखने विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन | University student selected to watch Republic Day parade | Patrika News
अनूपपुर

गणतंत्र दिवस की परेड देखने विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किया आमंत्रित, विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम विद्यार्थी

अनूपपुरJan 18, 2020 / 04:43 am

Rajan Kumar Gupta

University student selected to watch Republic Day parade

गणतंत्र दिवस की परेड देखने विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन,गणतंत्र दिवस की परेड देखने विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन

अनूपपुर। इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की स्नातक स्तर पर प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा निशिका विश्नानी का चयन 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए प्रधानमंत्री दीर्घा के लिए हुआ हैै। यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली वह विश्वविद्यालय की प्रथम विद्यार्थी हैं। प्रत्येक वर्ष देशभर के सौ मेधावी विद्यार्थियों को इस परेड को देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
कुमारी निशिका विश्नानी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा हैं। निशिका स्नातक के तीनों वर्षों में लगातार प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान पर रहीं है। शहडोल बुढ़ार निवासी निशिका के पिता दातुमल विश्नानी एवं माता प्रीति विश्नानी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश मणि त्रिपाठी, कुलसचिव पी सिलुवैनाथन एवं विभागाध्यक्ष प्रो. निति जैन ने शुभकामनाएं प्रदान की हैं।गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर सेना के तीनों अंगों का परेड मार्च प्रदर्शन किया जाता है। इसके अलावा विभिन्न प्रदेशों की झांकियों के रूप में लोक कला की प्रस्तुति प्रदर्शित की जाती है।
———————————————-

Home / Anuppur / गणतंत्र दिवस की परेड देखने विश्वविद्यालय की छात्रा का चयन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो