script2882 किसानों का 21.16 करोड़ कर्ज माफ, 39 हजार को अभी भी स्वीकृति का इंतजार | 21.16 crore loan waiver of 2882 farmers in madhya pradesh | Patrika News
अशोकनगर

2882 किसानों का 21.16 करोड़ कर्ज माफ, 39 हजार को अभी भी स्वीकृति का इंतजार

– फसल ऋणमाफी: 56 हजार किसानों ने किया था आवेदन, दूसरे चरण में स्वीकृत हुए 5 हजार आवेदन। – कम किसानों का ऋणमाफ होने से किसानों में नाराजगी, कहा इंतजार में ब्याज में ही दोगुना हो जाएगा कर्जा।

अशोकनगरFeb 22, 2020 / 12:57 pm

Arvind jain

Farmers Loan : किसानों को चार हजार करोड़ का फसली ऋण : आंजना

Farmers Loan : किसानों को चार हजार करोड़ का फसली ऋण : आंजना

अशोकनगर. अपना दो लाख रुपए तक का फसल ऋण माफ कराने जिले के 56 हजार किसानों ने आवेदन किए थे। जिनमें से प्रथम चरण में जहां 12 हजार किसानों का ऋण माफ हो चुका था, वहीं दूसरे चरण में करीब पांच हजार आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
दूसरे चरण की प्रक्रिया में चार तहसीलों के 2882 किसानों का 21.16 करोड़ रुपए का ऋणमाफ हो चुका है। विभाग का दावा है कि ऋणमाफी की यह राशि किसानों के खातों में भेजने का काम चल रहा है। हालांकि अभी भी 39 हजार किसानों को शासन से स्वीकृति का इंतजार है।
दूसरे चरण में ऋणमाफी के लिए शासन से विधानसभावार राशि दी जा रही है। मुंगावली व चंदेरी विधानसभा की चार तहसीलों के लिए 21.16 करोड़ रुपए की राशि मिल चुकी है, जो 2882 किसानों के खातों में भेजी जाएगी। जिसमें 128 एनपीए ऋण खाते और 2754 नियमित ऋणखाते हैं।
अधिकारियों का कहना है कि किसानों के ऋणखातों में यह राशि पहुंचाने का काम चल रहा है और जल्दी ही सभी किसानों के खातों में राशि पहुंच जाएगी। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि चंदेरी विधानसभा की चंदेरी तहसील के किसानों की भी ऋणमाफी की राशि शीघ्र आने की संभावना है।
अशोकनगर विधानसभा के लिए बाद में आएगी राशि-
योजना के नोडल विभाग के मुताबिक दूसरे चरण में विधानसभावार मुताबिक राशि शासन से मिल रही है। मुंगावली और चंदेरी विधानसभा में ऋणमाफी योजना के शिविर आयोजित हो चुके हैं और वहां पर स्वीकृत किसानों की ऋणमाफी की राशि मिल चुकी है। अशोकनगर विधानसभा में शिविर आयोजन होना है और इसी के बाद शासन से अशोकनगर विधानसभा की अशोकनगर व शाढ़ौरा तहसील के किसानों के लिए स्वीकृत ऋणमाफी की राशि शासन से मिलेगी।
दूसरे चरण के बाद भी वंचित रह सकते हैं 39 हजार किसान-
जय किसान फसल ऋणमाफी योजना के तहत जिले के 56236 किसानों ने अपने आवेदन जमा किए थे। जिनमें 16756 किसानों ने हरे, 33125 किसानों ने सफेद और 6355 किसानों ने गुलाबी रंग के आवेदन जमा किए थे। योजना के पहले चरण में जिले के 12 किसानों का कर्जा माफ हुआ था और दूसरे चरण में करीब पांच हजार किसानों के कर्जमाफी के आवेदन स्वीकृत हुए हैं। इससे जिले 39 हजार किसान ऋणमाफी से वंचित रह सकते हैं, जो शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
किसान बोले इंतजार में ब्याज में ही दोगुना हो जाएगा कर्जा-
दूसरे चरण में बहुत कम किसानों की ऋणमाफी होने से जिले के किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि ऐसे तो ऋणमाफी होने के इंतजार में ब्याज में ही कर्जा की राशि बढ़कर दोगुनी हो जाएगी। साथ ही किसान उनके शासन पर उनके साथ भेदभाव करने का आरोप लगा रहे हैं।
ऋणमाफी के दूसरे चरण में यह मिली जिले को राशि-
तहसील : पीए : एनपीए : राशि रु.में
मुंगावली : 802 : 90 : 64265540
पिपरई : 597 : 1 : 45689660
ईसागढ़ : 763 : 8 : 56790367
नईसराय : 592 : 29 : 44878890
कुल : 2754 : 128 : 211624457
प्रथम चरण में यह हुई थी जिले में ऋणमाफी-
– 56236 किसानों ने किए थे आवेदन।
– 12071 किसानों का प्रथम चरण में हुआ ऋणमाफ।
– 51.92 करोड़ रु. प्रथम चरण में हुआ ऋणमाफ।
– 765१ एनपीए खातों का हुआ था ऋणमाफ।
– 4420 पीए खातों का हुआ था ऋणमाफ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो