script164 गांव में 11 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, किसानों को 9 करोड़ रू. का नुकसान | 9 crores to farmers loss | Patrika News
अशोकनगर

164 गांव में 11 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, किसानों को 9 करोड़ रू. का नुकसान

तबाही बनी अतिवृष्टि: अब तक 17 लोगों और 20 पशुओं की मौत, 576 मकान हो गए जमींदोज।- तहसीलों से आई प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट में हुआ नुकसान का खुलासा, किसान बोले जिलेभर में 300 करोड़ रुपए का हुआ फसलों में नुकसान।

अशोकनगरSep 25, 2019 / 01:32 pm

Arvind jain

मध्यप्रदेश के इस जिले मेंं अतिवृष्टि से 1.44 लाख क्षेत्र में खरीफ फसलों को नुकसान

मध्यप्रदेश के इस जिले मेंं अतिवृष्टि से 1.44 लाख क्षेत्र में खरीफ फसलों को नुकसान

अशोकनगर। जिले में अतिवृष्टि अब तबाही का कारण बन चुकी है। लगातार जारी बारिश से अब तक जिले में जहां 17 लोगों और 20 पशुओं की मौत हो चुकी हैं, तो वहीं 576 मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर मकान तो पूरी तरह से जमींदोज हो चुके हैं। इसके अलावा 164 गांव में 11 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे की फसल बर्बाद हो चुकी है।

 

नुकसान का यह आंकड़ा सामने आया
तहसीलों से प्रारंभिक सर्वे के आधार पर बनकर आई रिपोर्ट से जिले में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का खुलासा हुआ है। जिले के करीब 950 गांवों में से अब तक नदियों और तालाबों के किनारों के 164 गांवों का प्रारंभिक सर्वे हो चुका है। जिसमें नुकसान का यह आंकड़ा सामने आया है।

 

70 लाख रुपए का नुकसान बताया
इन नदियों व तालाबों के किनारे स्थित इन 164 गांवों में 11 हजार 153 हेक्टेयर रकबे की उड़द व सोयाबीन की फसल बर्बाद हो चुकी है और फसलों में किसानों को करीब 9 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। जिसमें अशोकनगर तहसील में 2.62 करोड़ रुपए, मुंगावली में 2.73 करोड़, शाढ़ौरा में 1.56 करोड़ रुपए और चंदेरी में किसानों को 70 लाख रुपए का नुकसान बताया गया है।


बाढ़ व बारिश से 17 लोगों की मौत
जिले में जहां ज्यादा बारिश से 20 पशुओं की मौत हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर भैंसे हैं और सबसे ज्यादा 12 भैंसों की मौत मुंगावली तहसील में हुई। वहीं नदियों के उफान में बहने और बाढ़ सहित बारिश के अन्य मामलों से जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में सबसे ज्यादा 10 लोग मुंगावली तहसील के हैं।


किसान बोले जिले में 300 करोड़ का नुकसान
प्रशासन ने भले ही 164 गांवों में फसलों में हुए नुकसान की प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट तैयार की हो, लेकिन हकीकत में नुकसान का आंकड़ा बहुत ज्यादा है। किसानों का कहना है कि जिलेभर में उड़द की 85 फीसदी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और सोयाबीन की भी 40 फीसदी फसल बर्बाद हो चुकी है। जिले में 1.10 लाख हेक्टेयर में उड़द और 1.65 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की फसल है।


बारिश से जिले में यह हुआ नुकसान
तहसील—— जनहानि ——–मकान क्षतिग्रस्त ———पशु मृत
अशोकनगर ——4 —————-110 ——————1
मुंगावली ——10 —————-264 ——————-12
चंदेरी ———-0– —————- 0 ——————–0
ईसागढ़ ———-1 ——————39 ——————-3
शाढ़ौरा———— 1 —————-60 —————— 2
नईसराय ———-0 —————-64 ——————0
पिपरई ———–1 —————-39 ——————–2
कुल ————–17 —————- 576 —————-20

 

प्रारंभिक सर्वे में बारिश से फसलों में नुकसान-
तहसील———- प्रभावित गांव ——फसल नुकसान ———-प्रभावित किसान
अशोकनगर —– 65 —————-4227.000 ———–1934
मुंगावली ———–24 —————–2357.204 ———-2580
चंदेरी —————–7 —————–814.000 ————1061
ईसागढ़ —————–10 ————1134.000 ————–1042
शाढ़ौरा —————–36 —————–2364.000 ——–2045
नईसराय —————–17————– 224.928 ————350
पिपरई—————– 5 —————–32.031 ————–131
कुल—————– 164 —————–11153.163 ————9143

(आंकड़े तहसील अनुसार, फसल नुकसान हेक्टेयर में।)

 

अभी ज्यादा नुकसान वाले गांवों की प्रारंभिक रिपोर्ट बनी है, शेष सभी गांवों में हुए नुकसान का सर्वे एप के माध्यम से ऑनलाइन होना है और सभी गांवों में सर्वे किया जाएगा।
इसरार खान, तहसीलदार अशोकनगर

Home / Ashoknagar / 164 गांव में 11 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, किसानों को 9 करोड़ रू. का नुकसान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो