scriptलाल मिट्टी डाली तो बारिश हुई कीचड़, फि सले सैकड़ो वाहन | Big problem with rain | Patrika News
अशोकनगर

लाल मिट्टी डाली तो बारिश हुई कीचड़, फि सले सैकड़ो वाहन

वायपास पर फि र फि सले वाहन, -पैदल राहगीर भी सड़क पर फि सलकर गिरते दिखे, बारिश ने बड़ी समस्या

अशोकनगरFeb 15, 2019 / 09:21 am

Arvind jain

news

लाल मिट्टी डाली तो बारिश हुई कीचड़, फि सले सैकड़ो वाहन

अशोकनगर. सड़क निर्माण की धीमी गति आसपास के रहवासियों के साथ वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गई है। बारिश से निर्माणाधीन सड़क की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई और सड़क से निकलने के प्रयास में सैकड़ों वाहन रास्ते पर फि सलकर गिरे। इससे कई वाहन चालक चोटिल हो गए।
मामला शहर की सबसे व्यस्त सड़क वायपास रोड का है। दो किमी लंबे इस वायपास रोड पर फ ोरलेन सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। लेकिन अब तक सड़क पर सिर्फ बेसलेवल तक ही काम हो पाया है। बेसमेंट में पीली मिट्टी डाली गई थी और अब लाल मिट्टी बिछा दी गई है। इससे बारिश होते ही गुरुवार सुबह से सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई और रास्ते पर फि सलन बढ़ गई।
इससे यहां से निकलते समय सुबह दोपहिया वाहन फि सलकर गिरते नजर आए और लोगों अपने वाहनों को निकालने के लिए मशक्कत करते दिखे। वहीं अन्य चारपहिया और भारी वाहनों को भी इसी तरह से परेशानी से झूझते हुए निकलना पड़ा। फिसलन की समस्या को देखते हुए तहसीलदार इशरार खान ने सेन चौराहे व पुलिया नंबर दो पर पहुंचकर अपने सामने गिट्टी डलवाई तब कहीं वाहन निकल सके।

शहरवासी बोले तीसरी बार हुई फि सलन की समस्या
शहरवासियों का कहना है कि इस सड़क से 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा वाहन रोजाना निकलते हैं। लेकिन निर्माण की धीमी गति पर सिर्फ निर्देश तो अधिकारी दे देते हैं और बाद में निर्देशों के क्रियान्वयन पर ध्यान नहीं देते। नतीजतन एक महीने में सड़क पर तीसरी बार इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के फि सलने के मामले हो रहे हैं। सड़क पर कीचड़ हो जाने से लोग सड़क पार भी नहीं कर पाते हैं और राहगीर भी फि सलकर गिरते दिखते हैं। इससे सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यदि यही स्थिति रही तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

Home / Ashoknagar / लाल मिट्टी डाली तो बारिश हुई कीचड़, फि सले सैकड़ो वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो