scriptहमारा पहला मकसद लोकसभा चुनाव जीतना है: धर्मेन्द्र सिंह | BJP's appointment district president | Patrika News
अशोकनगर

हमारा पहला मकसद लोकसभा चुनाव जीतना है: धर्मेन्द्र सिंह

-नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने सम्मान समारोह में बताई अपनी प्राथमिकताएं

अशोकनगरFeb 15, 2019 / 09:18 am

Arvind jain

news

हमारा पहला मकसद लोकसभा चुनाव जीतना है: धर्मेन्द्र सिंह


अशोकनगर. भारतीय जनता पार्टी में नवीन जिला अध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी की ताजापोशी के उपरांत गुरुवार को विश्राम गृह में उनका गर्म जोशी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनन्दन व स्वागत कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाईं गईं। धर्मेन्द्र रघुवंशी के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी खेमे खुश नजर आए।
पूर्व जिलाध्यक्ष जयकुमार ङ्क्षसघई ने मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर नए जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो उन पर भरोसा जताया है, अब उनका मकसद लोकसभा चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि दुनिया की निगाहें वर्तमान समय में प्रधानमंत्री मोदी जी पर लगी हुईं हैं, आगामी लोकसभा चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रवादी और अराष्ट्रवादी शक्तियों के बीच होने जा रहा है।
इस कारण से गुना संसदीय लोकसभा चुनाव भी मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा। इसलिए हमारा मकसद गुना लोकसभा जीतना है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे और कार्यकर्ताओं के दम पर लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर हरिबाबू राय, देवेन्द्र ताम्रकार, विजया शुक्ला, अनिल रघुवंशी, जयमण्डल सिंह यादव, दयाशंकर कुशवाह, राजीव जाट, नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, रामबाबू यादव, रामराजा यादव, सचिन चौधरी, हरीश जैन बल्ला, मनोज कलाकार आदि उपस्थित रहे।

जयकुमार सिंघई बने प्रदेश कार्य समिति सदस्य
भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने फेरबदल करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष की ताजापोशी के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष जयकुमार सिंघई को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इस अवसर पर उनके मनोनयन से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने उन्हें बधाईंयां दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो