scriptधूमधाम से निकली मां कर्मादेवी की शोभायात्रा | Celebration of Mother Karmadevi | Patrika News
अशोकनगर

धूमधाम से निकली मां कर्मादेवी की शोभायात्रा

-दो ट्रालियों में सजाकर निकाली मां कर्मा की आकर्षक झांकियां, शहर को तोरण द्वारों सजाया, जगह-जगह हुआ स्वागत

अशोकनगरApr 01, 2019 / 06:31 pm

Arvind jain

news

धूमधाम से निकली मां कर्मादेवी की शोभायात्रा

अशोकनगर. शहर में मां कर्मादेवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। साहू समाज ने शहर में विशाल जुलूस ओर शोभायात्रा निकाली। दो ट्रालियों में मां कर्मा की झांकियों को सजाकर निकाली गई। शोभायात्रा में महिला-पुरुष विशेष वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा में दिल-दिल घोड़ी का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं शोभायात्रा में तोप से फूल बरसाए गए। इस दौरान शहर को तोरण द्वारों से सजाया गया।


रविवार को मोहरी रोड स्थित सोनम सिटी से झांकियों को सजाकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जो नगेश्री चौराहा, शांतिनाथ मंदिर होते हुए बजारिया मोहल्ला, इंदिरा पार्क, गांधी पार्क, मिलन तिराहा, विदिशा रोड सहित प्रमुख मार्गो होकर निकली। शोभायात्रा में महिलाएं पीली साडियां तथा पुरुष सफेद कुर्ता पजामा और लाल पगड़ी बांधकर शामिल हुए। जुलूस महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए आगे-आगे चल रही थी।

वह युवा नाचते गाते हुए डांडियां नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का समापन मोहरी रोड स्थित साहू पैलेस में हुआ जहां समाज के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शोभायात्रा के पहले समाज के जिलाध्यक्ष पहलवान साहू सहित समाज के अन्य बरिष्ठ जनों ने सुबह के समय मां कर्मादेवी की विधि विधान से पूजन कर सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में शहर सहित जिलेभर से बड़ी सं या में समाज के महिला पुरुष शामिल हुए।

बग्घी में सवार होकर निकली मां कर्मा
शोभायात्रा में मां कर्मादेवी की ट्राली में दो झांकियां सजाई गई। वहीं बग्घी में कर्मादेवी की तस्वीरों को सजाकर निकाला गया। ट्राली में सजी झांकियों में बालिकाएं आकर्षक लग रही थी। शोभायात्रा पर फूल बरसाने के लिए विशेष तोप को लाया गया था। रविवार सुबह सुंदरकांड और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए।

जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा में तोप से फूल बरसाकर तो स्वागत किया गया ही वहीं शहरवासियों ने भी जगह-जगह स्टाल लगाकर फल, मिठाई व शीतल पेय से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। साथ ही कई जगह शहरवासियों द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी की गई।

 

प्रतियोगियों का किया स मान
दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों का कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पहलवान साहू व नपाध्यक्ष सुशीला साहू सहित समाज के बरिष्ठजनों द्वारा स मान किया गया। वहीं शनिवार शाम कवि स मेलन का आयोजन किया गया जहां कवियों द्वारा विभिन्न रसों की कविताएं सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Home / Ashoknagar / धूमधाम से निकली मां कर्मादेवी की शोभायात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो