scriptफसलों के साथ पेड़ों पर भी दिखने लगा नुकसान, जल गए जामफल के पेड़ों के पत्ते | Cold of loss, | Patrika News
अशोकनगर

फसलों के साथ पेड़ों पर भी दिखने लगा नुकसान, जल गए जामफल के पेड़ों के पत्ते

नुकसान की शीतलहर: तीसरे दिन भी जिले में पाले का प्रकोप, अब पेड़ भी मुरझाने लगे।

अशोकनगरJan 31, 2019 / 11:28 am

Arvind jain

news

फसलों के साथ पेड़ों पर भी दिखने लगा नुकसान, जल गए जामफल के पेड़ों के पत्ते


अशोकनगर. लगातार छठवे दिन भी जिला शीतलहर की चपेट में रहा और लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। वहीं तीसरे दिन भी जिले में पाले का प्रकोप रहा, रात में पारा 5 डिग्री रहा। इससे जहां फसलों में तो किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है, वहीं पेड़ों पर भी नुकसान का असर दिखने लगा है। हालत यह है कि पाले के प्रकोप से जामफल के दर्जनों पेड़ों के पत्ते पूरी तरह से जल चुके हैं। वहीं शाम से फिर से कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई।

क्षेत्र के भौंरा गांव में पाले से पेड़ भी झुलस गए हैं, किसान महेंद्रसिंह सिख बगीचे में जामफल के करीब 25 पेड़ हैं। एक दिन पहले पेड़ों पर जो हरियाली थी, वह पाले की वजह से झुलस चुके हैं और पेड़ों के हरे पत्ते अब झुलस कर लाल काले हो गए हैं। महेंद्रसिंह सिख का कहना है कि पाले से पत्ते अचानक सूखकर टपकने लगे हैं और एक दिन पहले पेड़ों में लगे जामफल मीठे थे, जो अब बेस्वाद हो चुके हैं,
वहीं यह फल भी पेड़ों से अपने आप टपकने लगे हैं। यह सिर्फ एक जगह की बात नहीं, बल्कि जिले में ज्यादातर गांवों में पाले के प्रकोप का अंदाजा सड़क और नदियों किनारे के बेशरम के पेड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। बेशरम के पौधे पूरी तरह से जल चुके हैं। वहीं किसान धनिया, मसूर, चना और तेवड़ा की फसल में 50 फीसदी से ज्यादा नुकसान बता रहे हैं, किसानों का कहना है कि पाले से फसलों में हुए इस नुकसान का प्रशासन ने अब तक सर्वे भी शुरू नहीं किया है।

अलर्ट: आज भी शीतलहर की आशंका-
जिले में मंगलवार रात को 10 बजे पारा 9 डिग्री सेल्सियस और बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे सात डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान तो बढ़कर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और दिन के समय लोगों को धूप की वजह से सर्दी से राहत मिली, लेकिन रात का न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री कम रहा। इससे कड़ाके की सर्दी लगातार जारी है और शीतलहर से सामान्य जन जीवन अस्त व्यस्त है।

Home / Ashoknagar / फसलों के साथ पेड़ों पर भी दिखने लगा नुकसान, जल गए जामफल के पेड़ों के पत्ते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो