scriptमौसम में ठंडक: जिले में 13.2 मिमी हुई बारिश, तो गर्मी से राहत व मौसम में बढ़ी ठंडक | cool weather | Patrika News
अशोकनगर

मौसम में ठंडक: जिले में 13.2 मिमी हुई बारिश, तो गर्मी से राहत व मौसम में बढ़ी ठंडक

नौतपा से एक दिन पहले प्री-मानसून बारिश से घटी तपन, 36.5 डिग्री पर पहुंचा पारा

अशोकनगरMay 24, 2022 / 09:55 pm

Arvind jain

मौसम में ठंडक: जिले में 13.2 मिमी हुई बारिश, तो गर्मी से राहत व मौसम में बढ़ी ठंडक

मौसम में ठंडक: जिले में 13.2 मिमी हुई बारिश, तो गर्मी से राहत व मौसम में बढ़ी ठंडक


अशोकनगर. नौतपा से एक दिन पहले हुई प्री-मानसून की बारिश से तपन घट गई है। दो दिन में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे लंबे समय से जारी गर्मी गायब हो गई और मौसम में ठंडक का अहसास रहा। इससे पहले ही दिन नौतपा की तपन फीकी रहने का अनुमान है।
रात में 9 बजे से शुरु होकर रात एक बजे तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। ईसागढ़ में 17 मिमी, मुंगावली में 15, अशोकनगर में 12 और चंदेरी में 9 मिमी बारिश दर्ज हुई। इससे जहां रात के समय मौसम में ठंडक रही तो वहीं दिन में भी गर्मी गायब रही। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान घटकर 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो वहीं रात का न्यूनतम तापमान भी 19.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि नौतपा में गर्मी बढऩे को किसान अच्छा मानते हैं, लेकिन इस बार नौतपा से पहले ही नौतपा की तपन फीकी होती नजर आ रही है। आज से नौतपा जारी होना है।
हालात: नालियां जाम तो सड़कों पर फैला मिला कचरा-
बारिश पूर्व इंतजाम के लिए नपा से शहर की नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया। रात के समय बारिश हुई, लेकिन कचरे से नालियां जाम थीं। इससे नालियों में पानी भरने से नालियों का कचरा सड़कों पर फैल गया। सुबह लोग शहर में निकले तो सड़कों पर नालियों का कचरा फैला मिला। वहीं तुलसी सरोवर रोड पर कचरे की वजह से दोपहिया वाहन फिसलते नजर आए। कुछ सड़कों के गड्ढ़ों के कुछ दिन पहले ही चूरी डालकर भरा गया था, लेकिन बारिश से चूरी सड़क पर फैल गई और गड्ढ़े फिर से परेशानी बनने लगे।
सब्जी मंडी में कीचड, तो पैदल भी नहीं घुस पाए लोग-
थोक सब्जी मंडी को कुछ दिन पहले ही मंडी प्रबंधन ने नवीन कृषि मंडी से हटा दिया, इससे थोक सब्जी मंडी कूछ दूरी पर स्टेडियम के पास लगने लगी है। लेकिन बारिश की वजह से वहां पर कीचड़ हो गई और गाडिय़ां तो दूर लोग पैदल भी नहीं घुस पाए। इससे सब्जी व्यापारियों ने फोन कर विधायक को समस्या बताई, विधायक जजपालसिंह जज्जी ने मौके से ही कलेक्टर से बात की और सब्जी दुकानदारों को नवीन मंडी परिसर में जगह दिलाने का आश्वासन दिया।

Home / Ashoknagar / मौसम में ठंडक: जिले में 13.2 मिमी हुई बारिश, तो गर्मी से राहत व मौसम में बढ़ी ठंडक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो