scriptखेत से हार्वेस्टर निकालने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या | Crime | Patrika News
अशोकनगर

खेत से हार्वेस्टर निकालने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

रेंझा गांव में मंगलवार दोपहर 2 बजे सामने आया मामला, आरोपी फ रार…

अशोकनगरApr 03, 2019 / 11:46 am

Arvind jain

news

खेत से हार्वेस्टर निकालने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

अशोकनगर . नईसराय से रेंझा गांव में खेत से हारर्वेस्टर निकालने को लेकर विवाद हो गया। मुंहवाद से शुरू हुए विवाद ने जल्द ही बड़ा रूप ले लिया और आधा दर्जन से भी ज्यादा कुशवाह समाज के लोगों ने यादव समाज के एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे।


जानकारी के अनुसार रेंझा निवासी बलवंत सिंह कुशवाह और खाईखेड़ा निवासी पर्वत सिंह यादव के खेत पास- पास स्थित हैं। मंगलवार की दोपहर लगभग 2 बजे बलवंत कुशवाह चने की फ सल को हारर्वेस्टर से कटाकर वापिस आ रहा था। इसी दौरान हारर्वेस्टर को खेत से निकालने को लेकर बलवंत और पर्वत सिंह में विवाद हो गया। विवाद की सूचना जैसे ही बलवंत सिंह के परिजनों को मिली तो सुनील कुशवाह, रामकृष्ण कुशवाह के अलावा परिवार के अन्य लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

 

मौके पर पहुंची और कुल्हाड़ी, डंडों से दूसरे पक्ष की पिटाई कर दी। जिससे 62 वर्षीय पर्वत सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी खाईखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फ ौरन पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फ रार हो चुके थे। जरूरी कार्रवाई के बाद पुलिस ने मृतक को पीएम के लिए शाढ़ौरा अस्पताल भेजा गया जहां मृतक का पीएम हुआ तथा पुलिस द्वारा देहाती नालसी पर पांच लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि दोनों पक्षों में सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। लेकिन गांव का नक्शा न होने से सीमांकन नहीं हो पा रहे है। जिससे कई जमीनी विवाद हो रहे है। इस विवाद में भी सीमांकन न होने से विवाद हुआ।

 

यहाँ , हत्यारे पति पर पुलिस ने घोषित किया 25 हजार का इनाम
-जमानत पर छूटने के बाद 2009 से है गायब, उच्च न्यायालय ने घोषित किया है स्थाई वारंट
ईसागढ़. अब से लगभग 14 साल पहले मामूली विवाद में अपनी पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी पति की गिर तारी के लिए पुलिस ने 25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। बताते हैं कि आरोपी बीते लगभग 10 साल से फ रार है। इस कारण उच्च न्यायालय में भी उसे स्थाई वारंटियों की सूची में शामिल किया गया है।


चंदेरी एसडीओपी लक्ष्मी सिंह और ईसागढ़ थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि ईसागढ़ थानांतर्गत छपरा निवासी रामसिंह पुत्र गुपला हरिजन ने साल 2005 में हुए मामूली विवाद में पत्नि की हत्या कर दी थी। इसके बाद रामसिंह पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

बताते हैं कि जमानत पर छूटकर आने के बाद रामसिंह कुछ समय तो पेशियों पर जाता रहा। लेकिन साल 2009 के बाद उसने पेशी पर जाना बंद कर दिया। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने तमाम प्रयास किए लेकिन सफ लता नहीं मिली। नतीजतन हत्या का आरोपी आज भी फ रार है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी की गिर तारी कराने या फि र सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को विभाग द्वारा 25 हजार रूपए का नकद इनाम दिए जाने की घोषणा की गई है।

Home / Ashoknagar / खेत से हार्वेस्टर निकालने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो