scriptभंडारा कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जानिए फिर क्या हुआ…. | Dead in road accident | Patrika News
अशोकनगर

भंडारा कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जानिए फिर क्या हुआ….

पत्नी को मिली जानकारी तो हुई बेसुध

अशोकनगरMay 22, 2019 / 11:33 pm

Manoj vishwakarma

patrika news

भंडारा कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जानिए फिर क्या हुआ….

अशोकनगर. भंडारे में शामिल होने के बाद रात के समय बाइक से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऊपर से वाहन निकल जाने से युवक का एक हाथ और एक पैर कुचल गया व सिर के भी टुकड़े हो गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में हुई इस घटना से अनजान उसकी पत्नी सुबह घर पर पानी भर रही थी, जो पति की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गई।
शहर के छैघरा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय रमेश पुत्र गजराम लोधी मंगलवार को ईसागढ़ के पिपरौदा गांव में भंडारे में शामिल होने गया था। जहां से रात के समय वह बाइक से वापस लौट रहा था। रात को करीब 9:40 बजे अचानक सामने से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। साथ ही वाहन उसके ऊपर से निकल गया। इससे रमेश लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को उठवाकर पीएम के लिए भेजा। जहां शव की शिनाख्त हो जाने के बाद बुधवार को पीएम हुआ और बुधवार सुबह ही मृतक की पत्नी को जानकारी मिली। हालांकि टक्कर मारने वाले वाहन की अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।
छोटे-छोटे हैं बच्चे

रुहाना निवासी रमेश लोधी शहर की छैघरा कॉलोनी में रहता था और शहर में ट्रैक्टर शोरूम पर काम करता था। मृतक के छह व सात वर्ष उम्र के दो छोटे बच्चे हैं। ट्रैक्टर शोरूम संचालक रीतेश जैन ने बताया कि बुधवार को पीएम के बाद मृतक के शव को रुहाना गांव भिजवाया गया, जहां पर उसका अंतिम संस्कार हुआ।

इधर, बहनों को छोडऩे जा रहा था युवक, हादसे में घायल

अशोकनगर. सुबह के समय अपनी दो बहनों को कोचिंग छोडऩे के लिए जा रहा युवक सामने से बाइक टकराने से घायल हो गया। साथ ही उसकी दोनों बहनों को भी चोटें आई हैं। मामला बुधवार को महात्मा बाड़ा रोड का है। 23 वर्षीय गौरव पुत्र वीरेंद्र यादव बाइक से अपनी बहन डॉली और गरिमा यादव को कोचिंग तक छोडऩे के लिए जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। गौरव के सिर और कान में चोट आई है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसकी दोनों बहनों के हाथ-पैर में चोट आई हैं।

Home / Ashoknagar / भंडारा कार्यक्रम से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जानिए फिर क्या हुआ….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो