scriptसिंधिया बोले: जो शासक अपने वचन से हटे तो प्रजाातंत्र को उसे बदलना चाहिए…. | Discussion from Polling Agents | Patrika News
अशोकनगर

सिंधिया बोले: जो शासक अपने वचन से हटे तो प्रजाातंत्र को उसे बदलना चाहिए….

सांसद ने विधानसभा चुनाव की समीक्षा करते हुए पोलिंग ऐजेेंटो से की चर्चा

अशोकनगरMar 18, 2019 / 10:20 pm

Manoj vishwakarma

patrika news

सिंधिया बोले: जो शासक अपने वचन से हटे तो प्रजाातंत्र को उसे बदलना चाहिए….

चंदेरी/पिपरई. प्रजातंत्र की सबसे बड़ी खूबी यही है कि जो शासक अपने वचन से हटे और विश्वासघात करे उसे बदलने की पूरी जिम्मेदारी प्रजातंत्र की है। केन्द्र सरकार एक तरफ कहती है कि किसान का कर्जा माफ करने के लिए हमारे पास धन नहीं है वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा टैक्स पेट्रोलियम पदार्थ रसोई गैस पर लागू किए हैं इस चुनाव में जनता भाजपा सरकार पर टैक्स लागू करेगी। यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को किला कोठी पर पे्रसवार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले 5 वर्षों में विश्व के 84 देशों की यात्रा करने से देश की जनता को कोई लाभ नहीं मिला है। मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है अब समय आ गया है कि जो शासक विश्वासघात करें मतदाता की जिम्मेदारी है कि ऐसे शासक को बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 5 सालों से मोदी सरकार के रहते हुए राष्ट्रीय स्तर पर असहिष्णुता का वातावरण बना हुआ है दलितों का विरोध घर वापसी गौरक्षा के नाम पर दिनदहाड़े हत्या की जा रही हैं। इससे देश का सामाजिक तानाबाना पूर्ण रूप से इस सरकार ने ध्वस्त किया है। इसके साथ देश की आर्थिक विकास दर में भारी गिरावट आई है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस वक्त पूरे देश में रोजगार का सूखा का वातावरण पूरे देश में हो चुका है सरकार ने प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन उस आंकड़े का 5 फ ़ीसदी रोजगार भी देश की जनता को नहीं दे पाए।
जितना मजबूत बूथ उतनी मजबूत इमारत

पिपरई. कृषि उपज मंडी में सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को 8 6 बूथ के 960 पोलिंग एजेंटों के पास गए और हर पोलिंग के कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया और अगले चुनाव का परिणाम की समीक्षा करते हुए कहा कि आप को समझाने की जरूरत नही है आपने तो उप चुनाव में और विधानसभा चुनाव में भाजपा के शिवराज सिंह की चालीस मंत्रियों को हरा कर भगा दिया था। 14 वर्षों से आपके साथ हूं अब समय आया है 12 मई तक पचास दिन आप मुझे दें। जितना मजबूत बूथ उतनी मजबूत उसकी इमारत होगी। एक पोलिंग एजेंट ने प्रश्न किया कि अभी शिवराज सिंह अशोकनगर आए थे और चेलेंज किया था कि कोई भी किसान दो लाख के कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दिखाए तो में उसे दो लाख और अपनी जेब से दूंगा। इस पर उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह ने मेरे परिवार में आकर कहा कि देर आए दुरस्त आए और इसके पहले भी एक मंत्री ने कहा था कि सिंधिया से जो हाथ मिलाएगा उसे एक लाख दूंगा जब आप ही लोगों ने उनको हाथ मिलाते फोटो डाले तो क्या हुआ। जब भी उन्होंने मुहं छिपाया और यही अशोक नगर में हुआ है। कार्यक्रम में विधायक ब्रजेन्द्र सिंह यादव, गोपाल सिंह चौहान जजपाल सिंह सहित प्रदेश कांग्रेश सचिव रामचरण तांवरे, ब्लाक अध्यझ रामकृष्ण सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि देशराज सिंह कटारिया, राजपाल सोलंकी, कृष्णकुमार राय, मुकेश लोधी सरपंच, रामशरण सोलंकी, सुरेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Home / Ashoknagar / सिंधिया बोले: जो शासक अपने वचन से हटे तो प्रजाातंत्र को उसे बदलना चाहिए….

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो