scriptकलेक्टर पहुंची तो एक केंद्र पर 850 बोरी पुराना और खराब गेहूं, दूसरे की तौल में मिली गड़बड़ी | Disturbance at the support price center | Patrika News
अशोकनगर

कलेक्टर पहुंची तो एक केंद्र पर 850 बोरी पुराना और खराब गेहूं, दूसरे की तौल में मिली गड़बड़ी

समर्थन मूल्य केंद्र पर चल रही थी गड़बड़ी,- कलेक्टर ने जताई नाराजगी और खरीदी केंद्र संचालकों को जारी किया नोटिस, मांगा जबाव।

अशोकनगरMay 07, 2019 / 02:31 pm

Arvind jain

news

कलेक्टर पहुंची तो एक केंद्र पर 850 बोरी पुराना और खराब गेहूं, दूसरे की तौल में मिली गड़बड़ी

अशोकनगर. समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर किस तरह से केंद्र संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अचानक निरीक्षण करने के लिए खरीदी केंद्र पर कलेक्टर पहुंचीं, एक खरीदी केंद्र पर 850 बोरी पुराना और खराब गुणवत्ता को गेहूं खरीदा हुआ रखा मिला तो दूसरे खरीदी केंद्र पर तौल में गड़बड़ी मिली। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और केंद्र संचालकों को नोटिस जारी कर इस गड़बड़ी का जबाव मांगा है।


कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा ने सोमवार को दोपहर के समय खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। मुंगावली ब्लॉक में मल्हारगढ़ सेवा समिति के खरीदी केंद्र पर 850 बोरी पुराना और खराब गुणवत्ता का गेहूं रखा मिला, जो खरीदकर बोरियो में पैककर रखा गया था। इस खराब गेहूं को देखकर कलेक्टर ने तुरंत ही उसे जब्त करवाया। साथ ही समिति प्रबंधक गोविंद दांगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

 

वहीं बिल्हेरू खरीदी केंद्र पर तौल में गड़बड़ी पाई गई, कलेक्टर ने बोरियों को तुलवाया तो गेहूं कि किसी बोरी में 51 किलो 700 ग्राम, किसी में 51 किलो 800 ग्राम और किसी बोरी का वजन 52 किलो पाया गया। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और खरीदकर रखे गए गेहूं को दोबारा से तुलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने टीला, झागरबमूरिया केंद्रों का भी निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर केंद्र की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

परिवहन कराने दिए निर्देश-
वहीं खरीदी केंद्रों पर बड़ी मात्रा में खरीदे रखे गेहूं की बोरियों को देखकर कलेक्टर ने परिवहन के निर्देश दिए। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं आना चाहिए। वहीं केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी और फसल तुलाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए।


मल्हारगढ़ समिति के केंद्र पर साढ़े आठ सौ बोरी पुराना और खराब गुणवत्ता का गेहूं खरीदा हुआ रखा मिला। जिसे जब्त कराकर समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। वहीं बिल्हेरू केंद्र पर तौल में गड़बड़ी मिली, इससे दोबारा तौल के निर्देश दिए और समिति प्रबंधक को नोटिस भी जारी किया है।
डॉ.मंंजू शर्मा, कलेक्टर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो