scriptshravan 2019 : महाकाल-अमरनाथ के रूप में सजे भगवान शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव | First Monday of Shravan 2019 | Patrika News
अशोकनगर

shravan 2019 : महाकाल-अमरनाथ के रूप में सजे भगवान शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

श्रावण का पहला सोमवार,
मंदिरों के साथ घरों में भी चले भगवान शिव के अभिषेक के कार्यक्रम, श्रद्धालुओं ने मिट्टी के शिवजी बनाकर की पूजा।

अशोकनगरJul 23, 2019 / 12:59 pm

Arvind jain

news

महाकाल-अमरनाथ के रूप में सजे भगवान शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

अशोकनगर। श्रावण Shravan 2019 के पहले सोमवार पर शिवालय दिनभर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजते रहे। मंदिरों में भगवान शिव को आकर्षक रूपों में सजाया गया, तो वहीं महाकाल और अमरनाथ के रूप में सजाकर भगवान की पूजा god worship की गई। साथ ही भगवान के विशेष अभिषेक के कार्यक्रम program भी हुए और विशेष आरती भी की गई। वहीं घरों पर भी पूजा-अभिषेक के कार्यक्रम हुए।

भगवान का आकर्षक श्रंगार भी किया गया
सोमवार को तड़के से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे, इससे सुबह से ही मंदिरों पर भीड़ लग गई। जहां पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही शहर के तारवाले बालाजी मंदिर, हजारेश्वर महादेव, राजराजेश्वर महादेव, शिव-गौरी मंदिर सहित शहर के करीब एक सैंकड़ा मंदिरों पर पूजन के कार्यक्रम चले। जहां श्रद्धालुओं ने दूध, दही और घी सहित पंचामृत से शिवजी का अभिषेक किया और बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित किए। साथ ही फूलों से भगवान का आकर्षक श्रंगार भी किया गया।

 

अमरनाथ और महाकाल के रूप में सजे भगवान-
शहर के गंज स्थित बड़ा मंदिर में भगवान शिव का तीन घंटे तक विशेष अभिषेक चला और फूलों से श्रंगार कर आरती की गई। वहीं राजराजेश्वर महादेव मंदिर पर मिट्टी के शिवलिंग बनाकर पूजा-अर्चना की गई। वहीं मिट्टी के शिवलिंग बनाकर महाकाल के रूप में सजाया गया तो वहीं वर्फ से अमरनाथ की प्रतिमा सजाई गई। जहां पर भक्तों ने पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

Home / Ashoknagar / shravan 2019 : महाकाल-अमरनाथ के रूप में सजे भगवान शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो