scriptjanmashtami 2019 : पानी की तेज बौछारों के बीच चार घंटे की मशक्कत के बाद फूट सकी मटकी | janmashtami matki fod celebration 2019 | Patrika News
अशोकनगर

janmashtami 2019 : पानी की तेज बौछारों के बीच चार घंटे की मशक्कत के बाद फूट सकी मटकी

– रात बजे तो गूंजे जयकारे हुई महाआरती, कहीं 56 भोग तो कहीं एक क्विंटल घी की पंजरी से लगा भोग।

अशोकनगरAug 25, 2019 / 09:29 am

Arvind jain

पानी की तेज बौछारों के बीच चार घंटे की मशक्कत के बाद फूट सकी मटकी

पानी की तेज बौछारों के बीच चार घंटे की मशक्कत के बाद फूट सकी मटकी

अशोकनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी janmashtami 2019 पूरी रात जारी रहा। रात 12 बजे तो मंदिर जयकारों से गूंजने लगे और भगवान की महाआरती हुई। साथ ही कहीं पर भगवान को 56 प्रकार की मिठाईयों को भोग लगाया गया तो कहीं पर एक क्विंटल घी की पंजरी वितरित की गई। शहर के एक सैंकड़ा स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य स्थल पर चार घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े 12 बजे मटकी फोड़ सके।

 

आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया
रास्त में मुख्य कार्यक्रम सराफा बाजार स्थित मंदिर में हुआ। जहां पर भगवान को सोने-चांदी के आभूषणों से आकर्षक रूप से सजाया गया। शिव गौरी मंदिर में भगवान को पालना झुलाया गया और जन्मोत्सव मनाते हुए श्रद्धालु जमकर नाचे व बधाई गाई गईं। जैसे ही रात के 12 बजे तो सभी जगहों पर एक साथ भए प्रकट कृपाला दीनदयाला और जय कन्हैया लाल की, आदि जयकारे गूंजने लगे।

 

हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे

इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के तुलसी पार्क पर रात आठ बजे से मटकी फोडऩे के लिए युवाओं की टोलियां पानी की बौछारों की बीच लगातार साढ़े चार घंटे तक मशक्कत करते रहे और साढ़े 12 बजे मटकी फूट सकी। गांधी पार्क पर गौकुल सेवा संस्थान, तुलसी पार्क पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Home / Ashoknagar / janmashtami 2019 : पानी की तेज बौछारों के बीच चार घंटे की मशक्कत के बाद फूट सकी मटकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो