scriptमहाआर्यमन सिंधिया ने गली-गली घूम कर लिया जन आशीर्वाद | latest political hindi news | Patrika News
अशोकनगर

महाआर्यमन सिंधिया ने गली-गली घूम कर लिया जन आशीर्वाद

महाआर्यमन सिंधिया ने गली-गली घूम कर लिया जन आशीर्वाद

अशोकनगरJun 13, 2018 / 05:05 pm

दीपेश तिवारी

ashoknagar news, ashoknagar patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, congress, chanderi, mahaaryaman sindhiya, jyotiraditya sindhiya,

महाआर्यमन सिंधिया ने गली-गली घूम कर लिया जन आशीर्वाद

अशोकनगर/चंदेरी। नगर के अल्प प्रवास पर आए सांसद सिंधिया के पुत्र महाआर्यमान सिंधिया ने मां जागेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता की आराधना की तथा ऐतिहासिक इमारतों को देखा तथा प्रमुख मार्गों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने उनका हाथ हिलाकर अभिवादन किया। आर्यमन सिंधिया की झलक पाने लोग लालायित दिखे। सिंधिया ने प्रत्येक दुकान पर जाकर जनता आशीर्वाद प्राप्त किया और नगर के नागरिकों से उनका हालचाल जाना।

सांसद पुत्र ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे नगर का भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक इमारतों व चंदेरी साड़ी को देखा। मुझे नगर भ्रमण अपनेपन का एहसास दिलाता है। यहां के लोग सच्चे और अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि वह चंदेरी को कभी भी नहीं भूल पाएंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक गोपालसिंह चौहान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह बुंदेला, विधायक प्रतिनिधि अशोक लालमणि, असीर अहमद, विजय प्रतापसिंह चौहान, विवेककांत भार्गव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सिंधिया फैंस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शासन चला रहीं दर्जनों योजनाएं, यहां दुकानों पर गुजर रहा है बचपन
बाल श्रम रोकने शासन भले ही दर्जनों योजनाएं चला रही हो और श्रम विभाग के अलावा इस पर नजर रखने बाल संरक्षण आयोग भी बना। लेकिन शहर में सैकड़ों बच्चों का बचपन दुकानों पर काम कर गुजर रहा है। दो समितियों ने शहर में दुकानों पर पहुंचकर पेंपलेट बांटे और लोगों को जागरूक भी किया।

मंगलवार को बालश्रम निषेध दिवस पर पत्रिका ने शहर में बालश्रम की हकीकत जानी तो पता चला कि चाय और नाश्ता की दुकानों पर 600 से 900 रुपए महीने में बच्चे काम कर रहे हैं। गर्मियों की छुट्टी में इन बच्चों का बचपन दुकानों पर काम कर गुजर रहा है। बच्चे शहर में चाय-नाश्ते की दुकानों के साथ चाट के ठेलों पर भी मजदूरी कर रहे हैं, तो वहीं कई वाहन सुधारने की दुकानों पर भारी-भरकम काम करते भी दिखे। वहीं बालश्रम निषेध दिवस होने के बावजूद भी मंगलवार को श्रम विभाग के अधिकारी ऑफिस से बाहर तक नहीं निकले।

पंपलेट बांटकर किया दुकानदारों को जागरूक
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ऊं मार्गदर्शी समिति तथा गुरुदेव समाज कल्याण समिति ने संयुक्त जागरुकता अभियान चलाया। स्टेशन रोड पर तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक दुकानदारों को पेंपलेट बांटकर समझाईश दी गई कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों से काम न कराया जाए। इस मौके पर भूपेंद्र रघुवंशी, नैना शर्मा, मीरा कुशवाह आदि उपस्थित थे। वहीं बालश्रम को रोकने सरकारी संस्थाओं ने मात्र 50 दुकानों पर पेंपलेट बांटकर इतिश्री कर दी।

दादा माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर की पुष्पांजली अर्पित
ईसागढ़. महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी जाते समय कुछ देर के लिए ईसागढ़ भी रुके। इस दौरान उन्होंने दादा माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित की। साथ ही कांग्रेसियों से भी चर्चा की। महाआर्यमन सिंधिया सोमवार की दोपहर ईसागढ़ पहुंचे। सबसे पहले वह चुंकीनाका स्थित माधवराव सिंधिया तिराहे पर पहुंचे और दादा सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि सिंधिया परिवार का इस क्षेत्र से पारिवारिक संबंध है। इसलिए उन्हें इस क्षेत्र में आने पर बेहद खुशी महसूस होती है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष भूपेन्द्र नारायण द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष लखन सिंह, नप उपाध्यक्ष भगवत दयाल सेन, महेन्द्र शर्मा कदवाया के अलावा इंका जन मौजूद थे।

Home / Ashoknagar / महाआर्यमन सिंधिया ने गली-गली घूम कर लिया जन आशीर्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो