script10वीं में 2961 और 12वीं में 2759 विद्यार्थी की फस्र्ट डिवीजन, प्रदेश की मेरिट में छह छात्राएं और तीन छात्र | MP board result open in ashoknagar | Patrika News
अशोकनगर

10वीं में 2961 और 12वीं में 2759 विद्यार्थी की फस्र्ट डिवीजन, प्रदेश की मेरिट में छह छात्राएं और तीन छात्र

परीक्षा परिणाम: हाईस्कूल का 53.95 प्रतिशत और हायर सेकेंड्री का 84.92 प्रतिशत रहा रिजल्ट, इस बार भी छात्राओं ने मारी बाजी

अशोकनगरMay 16, 2019 / 12:19 am

Manoj vishwakarma

patrika news

10वीं में 2961 और 12वीं में 2759 विद्यार्थी की फस्र्ट डिवीजन, प्रदेश की मेरिट में छह छात्राएं और तीन छात्र

अशोकनगर. एक साथ घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में इस बार भी जिले के नौं छात्र-छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाया। 10वीं का रिजल्ट 53.95 प्रतिशत और 12वीं का 84.92 प्रतिशत रहा। इस बार 10वी में 2961 और 12वीं में 2759 छात्र-छात्राएं फस्र्ट डिवीजन से पास हुए।
मॉडल स्कूल चंदेरी की 12वीं की छात्रा आर्या जैन 500 में से 486 अंक प्राप्त कर विज्ञान संकाय के गणित ग्रुप में प्रदेश में टॉप रहीं, इसी ग्रुप की प्रदेश मेरिट सूची में जिले के छह अन्य छात्र-छात्राओं ने भी स्थान बनाया। वहीं जीवविज्ञान ग्रुप में शहर की सिम्मी जैन प्रदेश की मेरिट में पांचवे स्थान पर रहीं और 10वी कक्षा मिनु रघुवंशी ने भी प्रदेश की मेरिट में दसवा स्थान प्राप्त किया है।
10वीं कक्षा में 8384 छात्र दर्ज थे, जिनमें से 65 परीक्षा में अनुपस्थित रहे ओर 8319 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिनमें से 4485 पास हुए, एक हजार की सप्लीमेंट्री आई और 2828 विद्यार्थी फैल हो गए। परीक्षा में 51.04 प्रतिशत छात्र और 57.74 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। वहीं 12वी में जिले में 2644 छात्र और 2092 छात्राओं सहित कुल 4736 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 2182 छात्र, 1824 छात्राएं पास हो गए। सप्लीमेंट्री 367 की आई और 344 छात्र-छात्राएं फैल हो गए। यानी 12वी कक्षा में इस बार 82.90 प्रतिशत छात्र और 87.48 प्रतिशत छात्राएं पास हो गईं। इस वर्ष जिले के मॉडल स्कूल चंदेरी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा और इस स्कूल के चार छात्र-छात्राएं प्रदेश की मेरिट सूची में शामिल हैं।
12वीं का 4.47 प्रतिशत बढ़ा, 10वीं का 11.2 प्रतिशत घटा रिजल्ट

पिछले साल की तुलना में इस बार 12वी का रिजल्ट तो अच्छा रहा, लेकिन 10वी का घट गया। पिछले वर्ष 12वी का रिजल्ट 8 0.45 प्रतिशत था, जो इस बार 4.47 प्रतिशत बढ़कर 8 4.92 प्रतिशत रहा। वहीं पिछले वर्ष 10वी का रिजल्ट 6 5.15 प्रतिशत था, लेकिन इस बार 53.95 प्रतिशत रहा। इससे पिछले साल के तुलना में इस बार 10वी का रिजल्ट 11.2 प्रतिशत कम रहा। हालांकि इस बार भी स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट खराब रहा। 12वी कक्षा के स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट इस बार 39.40 प्रतिशत रहा, जिसमें 1455 छात्र-छात्राओं में से 573 पास हुए, 227 की सप्लीमेंट्री आई और 6 54 फैल हो गए। वहीं स्वाध्यायी 10वी का रिजल्ट 10.14 प्रतिशत रहा। जिसमें 38 18 छात्र-छात्राओं में से सिर्फ 38 7 ही पास हुए, 355 की सप्लीमेंट्री आई और 3074 छात्र-छात्राएं फैल हो गए।

Home / Ashoknagar / 10वीं में 2961 और 12वीं में 2759 विद्यार्थी की फस्र्ट डिवीजन, प्रदेश की मेरिट में छह छात्राएं और तीन छात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो