scriptmp death news : देर रात तक चली पार्टी, सुबह होटल के कमरे में मृत मिला युवक तो मचा हड़कंप | mp death news : Youth found dead in hotel room | Patrika News
अशोकनगर

mp death news : देर रात तक चली पार्टी, सुबह होटल के कमरे में मृत मिला युवक तो मचा हड़कंप

संदिग्ध मौत: कांग्रेस नेता की होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

अशोकनगरAug 19, 2019 / 01:25 pm

Arvind jain

news

रात दो बजे तक चली पार्टी, सुबह होटल के कमरे में मृत मिला युवक तो मचा हड़कंप

अशोकनगर। शहर की एक होटल में भाजपा जिलाध्यक्ष के भतीजे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। होटल में रात दो बजे तक जन्मदिन की पार्टी चली और सुबह होटल के कमरे में युवक मृत मिला। इससे शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को उठवाकर पीएम के लिए भेजा। वहीं एफएसएल ने भी कमरे में पहुंचकर जांच की।

रात दो बजे तक पार्टी चली

शहर की राजश्री होटल में रात के समय अवधेश रघुवंशी की जन्मदिन की पार्टी थी, इस पार्टी के लिए दीपक मिश्रा नाम से तीन कमरे बुक किए गए थे। जिसमें बड़ी संख्या में दोस्त और परिचित शामिल हुए और होटल कर्मचारियों के मुताबिक रात दो बजे तक पार्टी चली। इससे कई लोग उन्हीं कमरों में रात रुक गए। सुबह जब साथियों ने पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, तो परिजन होटल में पहुंचे। जहां पर सावन गांव निवासी 32 वर्षीय हरेंद्र पुत्र परमालसिंह रघुवंशी कमरे में मृत मिला।

 

होटल कांग्रेस नेता का है
इसके बाद होटल के कर्मचारियों को मामले की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर एडिशनल सुनीलकुमार शिवहरे, एसडीओपी गुरुवचनसिंह मौके पर पहुंचे। वहीं एफएसएल टीम ने भी होटल के कमरों में पहुंचकर जांच की। मृतक युवक भाजपा जिलाध्यक्ष धमेंद्र रघुवंशी का भतीजा है और होटल कांग्रेस नेता की है।

 

कमरों और गैलरी में भी पड़ी मिलीं शराब
पुलिस ने जब होटल में पहुंचकर जांच की तो तीनों कमरों सहित गैलरी में भी शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल पड़े मिले। वहीं कमरे में कुछ गिलासों में तो शराब भरी हुई भी मिली। साथ ही जिस कमरे में युवक मृत मिला, उस बिस्तर पर उल्टियां भी पड़ी हुईं मिलीं। पुलिस के मुताबिक पार्टी में करीब 50 लोग शामिल थे और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


पुलिस ने जब्त किए होटल के सीसीटीवी फुटेज-
रात के समय होटल में पार्टी के बाद कितने लोग रुके थे और मृतक के कमरे में कितने लोग थे। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। हालांकि पार्टी में मौजूद लोगों और रात रुकने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस ने होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया और शाम के समय परिजनों ने सावन गांव में अंतिम संस्कार किया।


होटल में युवक मृत मिला है, होटल में जन्मदिन की पार्टी थी और मृतक रात में होटल के ही कमरे में रुक गया था जो सुबह मृत मिला। कमरों में शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल पड़े मिले हैं। होटल के सभी सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं, एफएसएल टीम से भी जांच कराई है। मामले की जांच की जा रही है।
सुनीलकुमार शिवहरे, एएसपी अशोकनगर

Home / Ashoknagar / mp death news : देर रात तक चली पार्टी, सुबह होटल के कमरे में मृत मिला युवक तो मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो