scriptपत्रिका हमराह में शहरवासियों ने हमराही बनकर हेल्थ एक्टीविटी में उठाया लुफ्त | patrika hamrah | Patrika News
अशोकनगर

पत्रिका हमराह में शहरवासियों ने हमराही बनकर हेल्थ एक्टीविटी में उठाया लुफ्त

पत्रिका हमराह,शहरवासियों ने हमराही बनकर हेल्थ एक्टीविटी में उठाया लुफ्त, स्वच्छ राजनीति के लिए मतदान जागरुकता की ली शपथ

अशोकनगरApr 15, 2019 / 12:17 pm

Arvind jain

news

हमराह में हाकी खेल का लुफ्त उठाते खिलाड़ी

अशोकनगर. लोकसभा चुनाव अभियान के ग्राउंड एक्टिवेशन के तहत पत्रिका का चिर परिचित कार्यक्रम हमराह का शुभारंभ रविवार को सुबह 6 बजे संजय स्टेडियम में किया गया। हमराह में फ न एवं हैल्थ अवेयरनेस एक्टिविटी के साथ ही चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरुकता व स्वच्छ राजनीति अभियान के कार्यक्रम भी किये गए।

 

नगर के संजय स्टेडियम में रविवार को सुबह छह बजे से योगा, व्यायाम एवं फ न एंड हैल्थ अवेयरनेस जैसी गतिविधियों के साथ हमराह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सभी शहरवासियों और सामाजिक संगठनों के साथ बच्चों ने भी सहभागिता की।

 

लोगो ने कार्यक्रम में शामिल होकर स्वास्थ्य लाभ उठाया और स्वच्छ राजनीति व मतदाता जागरुकता अभियान में सहभागिता करते हुए मतदान जागरूकता की शपथ ली। कार्यक्रम में दौड़, योगा, हाकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, साइकिलिंग, बास्केट बाल सहित बच्चों ने पुराने खेल छियापाती, सालिकमुंंडा सहित अन्य खेल भी खेले तथा पत्रिका के स्वच्छ राजनीति अभियान के तहत अलग अलग अंदाज में मतदाता जागरुकता की एक्टीविटी कीं तथा स्वंय मतदान करने के साथ परिचित एवं अन्य लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

news 4

इस दौरान शिक्षिका बकुलरानी त्रिपाठी, सहेली महिला मंडल की अध्यक्ष नैना शर्मा, मीरा कुशवाह, एडवोकेट केके बोहरे, स्काउट मास्टर अशोक ओझा, शिवकुमार बोहरे, विकास जैन बल्ली, सत्तू लोधी, आशुतोष देवलिया, उपेन्द्र पाराशर, दीपक शर्मा सहित सहेली महिला मंडल, स्काउट गाइड, हाकी खिलाड़ी, बैडमिंटन संघ सहित अन्य संगठनों के एक सैकड़ा से अधिक लोगों ने भाग लिया।

news 5

Home / Ashoknagar / पत्रिका हमराह में शहरवासियों ने हमराही बनकर हेल्थ एक्टीविटी में उठाया लुफ्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो