scriptव्यापमं भर्ती मामले में पुलिस का आरक्षक गिरफ्तार, धोखे से हुआ था भर्ती | Police constable arrested in Vyapam recruitment case | Patrika News

व्यापमं भर्ती मामले में पुलिस का आरक्षक गिरफ्तार, धोखे से हुआ था भर्ती

locationअशोकनगरPublished: Oct 30, 2021 11:47:46 am

Submitted by:

Manish Gite

पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार करने के बाद एसपी ने भी किया निलंबित…।

vyapam.jpg

अशोकनगर. व्यापम भर्ती मामले में एसटीएफ की टीम ने पुलिस आरक्षक को शहर से गिरफ्तार कर लिया है। टीम एक दिन पहले शहर में आ गई थी और उसने दूसरे दिन पुलिस आरक्षक को चाय की दुकान पर बुलाया व हिरासत में ले लिया। वहीं एसपी ने भी पुलिस आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

शहर की सिटी कोतवाली में पदस्थ पुलिस आरक्षक रवि त्यागी पुत्र भभूतीराम त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। रवि त्यागी मुरैना जिले के गांव सियावट भटपुरा के रहने वाले हैं और 2013 में वह पुलिस में भर्ती हुआ था। वहीं 12 दिसंबर 2019 को रवि त्यागी की ज्वॉइनिंग अशोकनगर जिले में हुई थी। जिस पर एसटीएफ में धारा 419, 420, 467, 468 व 120बी के तहत मामला दर्ज है।

 

आरोप: दूसरे को परीक्षा में बिठाकर हुआ भर्ती

एसपी रघुवंशसिंह भदौरिया के मुताबिक रवि त्यागी की भर्ती को लेकर शिकायत थी कि वह गलत परीक्षा देकर भर्ती हुआ है। बताया जा रहा है कि भर्ती परीक्षा में वह खुद न बैठकर उसने अपनी जगह दूसरे व्यक्ति को बिठाकर परीक्षा दिलाई और पुलिस में भर्ती हो गया। जिसे एसटीएफ इंदौर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरक्षक रवि त्यागी को निलंबित कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो