scriptअब नहीं बच पाऐंगे पुलिस वाले, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान | Policemen will now be punished for breaking the rules | Patrika News
अशोकनगर

अब नहीं बच पाऐंगे पुलिस वाले, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

यातायात नियमों का पालन कराने एसपी की पहल,- दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया पर सीट बेल्ट अनिवार्य, कलेक्ट्रेट में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के भी चालान बनाएगी पुलिस।

अशोकनगरSep 15, 2019 / 01:41 pm

Arvind jain

police_1.jpg

अशोकनगर। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन पर सीट बेल्ट अनिवार्य है। अब पुलिस कलेक्ट्रेट में आने वाले वाहनों की जांच शुरु करेगी। यदि पुलिस जवानों और शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने यातायात नियम तोड़ा तो पुलिस उनके भी चालान बनाएगी। इसके लिए कलेक्ट्रेट में सभी विभागों में पहले तो समझाईश देकर सात दिन का समय दिया जा रहा है और फिर चालान बनाए जाएंगे।


यातायात नियमों के महत्व को समझें
यातायात नियमों का पालन कराने के लिए एसपी पंकज कुमावत ने यह पहल की है। एसपी ने बताया कि लोग कहते हैं कि जनता का तो चालान बन जाता है, लेकिन शासकीय कर्मचारी खुद नियमों का पालन नहीं करते। इसलिए यह पहल की जा रही है, ताकि लोग यातायात नियमों के महत्व को समझें और उनका पालन करना शुरु करें। इसके लिए कलेक्ट्रेट के बाहर वाहनों की जांचकर चालानी कार्रवाई करेंगे और जब तक बदलाव नहीं आता है, तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। सभी विभागों को पत्र लिखे जा रहे हैं कि अधिकारी-कर्मचारी यातायात नियमों का पालन करें।

चालान


पेट्रोल पंपों को भी निर्देश, पालन नहीं तो एनओसी नहीं-
एसपी ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को भी पत्र भेजे जा रहे हैं कि बिना हेलमेट बाइकों में पेट्रोल न भरें। साथ ही पंप संचालक सभी नियमों का पालन करें। यदि पालन नहीं किया तो उनके सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी। साथ ही नियमों का पालन न करने पर पुलिस विभाग द्वारा संचालन के लिए एनओसी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को यातायात नियम, बच्चों की सुरक्षा, लैङ्क्षगग अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच भी बताए जाएंगे।


पहला बदलाव स्वयं बनो, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस और शासकीय कर्मचारियों के चालान बनाने की कार्रवाई शुरु की जा रही है। ताकि सभी यातायात नियमों का पालन करना शुरु करें।
पंकज कुमावत, एसपी अशोकनगर

Home / Ashoknagar / अब नहीं बच पाऐंगे पुलिस वाले, नियम तोड़ा तो कटेगा चालान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो